चूहों ने किया ऐसा काम कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को देना पड़ा बड़ा आदेश

Updated on 11-11-2024 11:43 AM
अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में चूहों ने पुल को कुतर दिया। इस घटना के कारण पुल की सड़क धंस गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
यह घटना अशोकनगर शहर के सबसे पुराने ओवर ब्रिज पर हुई है। पुल के नीचे चूहों ने बिल बना लिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पैचवर्क के बावजूद समस्या बनी रही, क्योंकि चूहे सड़क को बार-बार कुतर रहे थे। घटना पर अब केंद्रीय मंत्री ने संज्ञान लेते हुए आदेश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने लिया एक्शन


जब यह खबर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची, तो उन्होंने नए ओवरब्रिज का आदेश सुना दिया। सिंधिया के निर्देश पर ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

40 साल पुराना है यह पुल


यह पुल 40 साल पहले तत्कालीन सांसद राजमाता विजया राजे सिंधिया ने बनवाया था। समय के साथ पुल जर्जर हो गया और इसकी मरम्मत की आवश्यकता बढ़ती गई। हाल ही में चूहों ने पुल के नीचे बिल बना लिए, जिससे समस्या और बढ़ गई। चूहों ने सड़क को इस तरह कुतर दिया कि उसमें जगह जगह गड्ढे हो गए, जिससे आवागमन खतरनाक हो गया।

ब्रिज कॉर्पोरेशन ने किया दौरा


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुराने पुल की मरम्मत और एक नए ओवरब्रिज के निर्माण के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रविवार को लोक निर्माण विभाग और ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। ब्रिज कॉर्पोरेशन के एसडीओ रविंद्र शर्मा ने पुराने पुल का निरीक्षण किया और नए पुल के लिए जगह की तलाश की।


नए पुल के निर्माण से मिलेगी मदद


इस दौरान कई जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि नए पुल के निर्माण से शहर के विस्तार के साथ-साथ यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.