फिल्म केजीएफ-2 को लेकर चर्चाओं में रवीना टंडन

Updated on 25-01-2022 06:14 PM

मुंबई। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी आगामी फिल्म केजीएफ-2 को लेकर चर्चाओं में रही हैं। रवीना की यह फिल्म अपने पहले भाग केजीएफ-चैप्टर 1 के प्रदर्शन के बाद से ही चर्चाओं में है। केजीएफ-2 गत वर्ष प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन कोविड के चलते यह स्थगित होती गई लेकिन अब यह फिल्म बैसाखी के मौके पर 14 अप्रेल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म लालसिंह चड्ढा से टकराव होने जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने अपनी फिल्म का अन्त दर्शकों की जिज्ञासा को बनाए रखते हुए इस संवाद के साथ किया था कि अभी अन्त कहाँ हुआ, अभी तो शुरूआत हुई है। यह कुछ वैसा ही था जैसा राजामौली ने बाहुबली में कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था।

यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। इससे पहले जब रवीना टंडन ने साड़ी पहने केजीएफ 2 की झलक दिखाई थी तो लोगों को लगा था कि वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। अभिनेत्री ने अब खुद अपने किरदार के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वो पीएम का रोल जरूर कर रही हैं लेकिन फिल्म में इंदिरा गांधी नहीं बनी हैं।रवीना ने कहा, इंदिरा गांधीजी के बारे में फिल्म में कुछ नहीं है। ना ही मेरा लुक उनकी तरह दिखता है और ही मेरा कैरेक्टर उनसे प्रेरित है। ना ही हमने ऐसा कोई रीफ्रेंस लिया है।

 फिल्म 80 के दशक पर आधारित है और क्योंकि मैंने फिल्म में प्राइम मिनिस्टर का रोल किया है, इसलिए ये अटकलें लगने लगी थीं कि मैंने इंदिरा गांधीजी का रोल किया है। रवीना और संजय दत्त एक साथ इस फिल्म में रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों साथ में नजर नहीं आएंगे।इस फिल्म में रवीना टंडन और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म में दोनों का साथ में कोई दृश्य नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.