बड़ी झील में तैरता ‎पाया गया बारहसिंगा, रेस्क्यू कर बचाया

Updated on 25-11-2021 09:14 PM

भोपाल   शहर के बड़े तालाब पर बने वाटर स्पोर्ट्स क्लब पर गुरुवार सुबह एक बारहसिंगा तैरता हुआ पाया गया, ‎जिसको देखकर लोग आश्चर्य में पड गए।  बारहसिंगा को देख वाटर स्पोर्ट्स क्लब से जुड़े लोगों ने इसकी तत्काल सूचना वनविहार प्रबंधन को दी तथा एक मोटर बोट को उसके रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।  वाटर स्पोर्ट्स क्लब के सेलिंग कोच अनिल शर्मा और मोटर बोट आपरेटर अपनी बाकी टीम के साथ पानी में बारहसिंगा के करीब पहुंचे और उसे हौले-हौले रस्सी के सहारे किनारे तक लाए।

उन्होंने इस दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा कि बारहसिंगा को किसी तरह की चोट आए। किनारे पर लाकर उन्होंने बारहसिंगा को बांध दिया। सूचना दिए जाने के तकरीबन डेढ़ घंटे बाद वन विहार की टीम मौके पर पहुंची और बारहसिंगा को वापस ले गई। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि बारहसिंहा आखिर बड़ी झील में पहुंचा कैसे। वन विहार की टीम मामले की जांच कर रही है। इधर राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में एक मादा श्वान और उसके पपीज को कार से रौंदने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी शिकायत पुलिस थाने में करते हुए सीसीटीवी फुटेज जारी किए गए हैं लेकिन वाहन का नंबर दूसरे राज्य का होने से आरोपित कार चालक का अब तक पता नहीं चल पाया है।

कटारा हिल्स के लहारपुर इलाके में तीन दिन पहले मुख्य मार्ग पर एक मादा श्वान अपने तीन बच्चों के साथ बैठी थी। उसी समय एक कार चालक वाहन को रिवर्स करने के बाद उन पर से कार चढ़ाते निकल गया। इस घटना में मादा श्वान घायल हो गई और उसके दो पप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पूरे घटनाक्रम का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा। पुलिस में भी इस मामले में शिकायत की गई है, आरोपित कार चालक की तलाश की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि 22 नवंबर को एक कार चालक ने अपनी कार को रिवर्स किया, उस दौरान मादा श्वान सड़क पर अपने तीन बच्चों के साथ बैठी थी। बच्चे खेल रहे थे, पर चालक लापरवाहीपूर्वक उन्हें कार कुचलते हुए निकल गया। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई थी और मादा श्वान को चोट लगी है। इस मामले की कुछ लोगों ने कटारा हिल्स थाने पहुंचकर शिकायत भी की है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.