पीएम मोदी को मूंछ और राहुल को पूंछ का बाल बताने वाले तोमर को झारखंड हाईकोर्ट से राहत

Updated on 03-11-2021 08:12 PM

रांची केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को झारखंड हाई कोर्ट से एक बार फिर राहत मिल गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान के मामले में कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है।

ज्ञात हो कि नरेंद्र तोमर के खिलाफ धनबाद की एक निचली अदालत में मामला दर्ज कराया गया है। केंद्रीय मंत्री ने इस शिकायत को निरस् करने को लेकर हाई कोर्ट में अर्जी दी है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र तोमर ने राहुल गांधी को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मूंछ का बाल बताया था और राहुल गांधी को पूंछ का बाल। उनके इस बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ था।

धनबाद निवासी मोहम्मद कलाम आजाद नामक शख् ने उनके इस बयान के खिलाफ धनबाद कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। अब केंद्रीय मंत्री ने इस शिकायत को निरस् करवाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने नरेंद्र सिंह तोमर की अंतरिम राहत की अवधि को बढ़ा दिया। मामले में अगली सुनवाई 8 फरवरी 2022 को होगी। कांग्रेसी कार्यकर्ता कलाम आजाद की ओर से धनबाद अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया गया था, लेकिन न्यायिक दंडाधिकारी ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई, जिस पर अदालत ने न्यायिक दंडाधिकारी को दोबारा सुनवाई करने का आदेश दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.