आगामी नवरात्र पर्व पर कोविड गाइडलाईन नियमों के तहत धार्मिक आयोजन होंगे : एसडीएम खान

Updated on 05-10-2021 05:32 PM

होशंगाबाद आगामी नवरात्र पर्व सहित धार्मिक आयोजनों को लेकर एसडीओपी कार्यालय में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सभी धर्मों के धर्मगुरू, गणमान्य नागरिक, मीडिया, आयोजन समितियां, डीजे ढोल संचालक सहित प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम फरहीन खान, एसडीओपी मंजू चौहान, तहसीलदार निधी चौकसे, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, टीआई संतोष सिंह चौहान सहित नपा प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

 इस अवसर पर एसडीएम फरहीन खान ने बताया कि गृह विभाग द्वारा कोरोना गाईडलाईन के तहत जारी किये गये दिशा निर्देशों के साथ धार्मिक कार्यक्रम और त्यौहार मनाये जायेगे। नवरात्र पर्व पर प्रतिमा स्थल ताजिये(चेहल्लुम) के लिए पंडाल का आकार अधिकतम 30 गुना 45 फीट नियत किया गया है। झांकी निर्माता किसी भी स्थिति में पंडाल इस तरीके से निर्माण नही करेंगे कि रोड ब्लाक हो। एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि विसर्जन के लिए समिति के अधिकतम 10 सदस्य शामिल होंगे।

जिसके लिए आयोजकों को अलग से अनुमति लेनी होगी। गरबा महोत्सव सहित किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति नही होगी जिससे भीड एकत्र हो। डीजे की परमिशन नही होगी। सिर्फ दो माईक के माध्यम से साउंड सिस्टम का उपयोग होगा। पंडालों में सोशल डिस्टेंसिंग सहित दर्शक फेसमास्क सेनेटाईजर का उपयोग का ध्यान समितियों को रखना होगा। आयोजक समिति सदस्यों ने डीजे सहित सडकों पर विद्युत लाईट की व्यवस्थित करने की मांग की। साथ ही आवारा पशुओं सहित सुअरों पर अंकुश लगाये जाने की बात भी रखी गई।

इसी के साथ नवरात्र भर शहर की सडकों पर दौडने वाली ट्रेक्टर ट्रालियों पर प्रतिबंध लगाये जाने की बात की गई। टीआई संतोष सिंह चौहान ने बताया कि आगामी त्यौहारों पर सभी को कोरोना गाईडलाईन के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। अथवा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
Advt.