शोले में अमिताभ बच्चन के रोल पर बोले रोहित शेट्टी : पुरानी फिल्मों में सेकेंड लीड हीरो को मरना पड़ता था इससे ऑडियंस कनेक्ट होती थी

Updated on 25-01-2024 01:26 PM

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘शोले’ 48 साल पहले 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। फिल्म को बनाने में 6 साल लगे थे। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में अमिताभ बच्चन की मौत हो जाती है, जो कुछ दर्शकों को आज भी खटकता है। फिल्म में उनकी मौत का कारण सभी जानने में इंटरेस्टेड हैं। इसी के चलते डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ा एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन दिनों फिल्म में सेकेंड लीड हीरो या हीरो के दोस्त को मरना ही पड़ता था।

फिल्म के क्लाइमेक्स के पीछे का कारण

रोहित शेट्टी ने बताया कि उन दिनों अक्सर फिल्म में हीरो के दोस्त या छोटे हीरो को मरना पड़ता था। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो उस समय अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र से छोटे हीरो थे, क्योंकि फिल्म में उनका अकेले का एक भी सीन नहीं है। केवल मौसी जी के साथ उनका एक सीन है। इससे ये माना जा सकता है कि उन्होंने धर्मेंद्र के दोस्त का किरदार निभाया था। यही कारण था कि फिल्म में उनको मरना पड़ता है।

रोहित ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद 4 दिन तक बिल्कुल भी नहीं चली थी। लोग इसके अलग-अलग कारण बता रहे थे। कुछ लोगों ने फिल्म न चलने का कारण अमिताभ बच्चन की मौत बताया। दरअसल इस समय तक अमिताभ बच्चन बड़े स्टार बन चुके थे। वहीं कुछ ने फिल्म ना चलने का कारण गब्बर की आवाज बताई। एक बार तो मेकर्स ने फिल्म ना चलने पर रीशूट करने का सोच लिया था।

उन्होंने बताया कि अमिताभ ने फिल्म में अपनी एक्टिंग के बल पर छाप छोड़ी। इसके बावजूद कि उनका किरदार दोस्त का था। इस समय तक उनकी फिल्म जंजीर और दीवार भी रिलीज हो चुकी थीं। रमेश सिप्पी की फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने लीड रोल निभाया था।\

3 करोड़ में बनी शोले ने 35 करोड़ कमाए

शोले का बजट 1 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ हो गया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। हुआ भी ऐसा ही शुरुआत के कुछ दिनों तक फिल्म की कमाई निराशाजनक थी। मगर धीरे-धीरे माउथ पब्लिसिटी से फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए। फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की। 20 साल तक इसकी कमाई का रिकॉर्ड कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई।

फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं जो आज भी अनसुनी सी हैं। फिल्म में पहले सूरमा भोपाली का किरदार नहीं था, इसे बाद में जोड़ा गया। संजीव कुमार ने जिस ठाकुर बलदेव सिंह का रोल निभाया वो राइटर सलीम के ससुर यानी सलमान खान के नाना का नाम था, वो आर्मी के रिटायर्ड अफसर थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.