अजय और अक्षय की मूवी से होगी आरआरआर की टक्कर

Updated on 25-01-2022 05:54 PM

मुंबई कोरोना की तीसरी लहर के कारण 7 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली राजामौली की फिल्म आरआरआर होली के मौके पर या फिर ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी।कोरोना के हालात में थोड़ा सा सुधार होते ही फिल्म के निर्माताओं ने दोबारा फिल्म की नई प्रदर्शन तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी भी स्थिति बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है।

इसके बाद मौजूदा हालातों को भांपते हुए आरआरआर के मेकर्स ने एक नया तोड़ निकाला है। आरआरआर फिल्म के मेकर्स ने एक साथ ही रिलीज के लिए 2 तारीखों का ऐलान किया है। डीवीवी एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा है कि वहां 18 मार्च और 28 अप्रैल दो तारीखों को अपनी फिल्म की रिलीज के लिए सुरक्षित कर रहे हैं।

ट्वीट में लिखा गया है, अगर देश में महामारी की स्थिति बेहतर होती है और हालात ठीक होते हैं जिसकी वजह से अगर सिनेमाघर फुल कैपेसिटी के साथ खुलते हैं,तब हम अपनी फिल्म को 18 मार्च के दिन देशभर में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। नहीं तब फिल्म 28 अप्रैल के दिन सिनेमाघर पहुंचेगी।

राजामौली ने अपनी फिल्म आरआरआर को लेकर जो दो तारीखें बुक की हैं उनसे स्पष्ट पता चलता है कि वे इस बार बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दूसरे सितारों के साथ टकराव लेने को तैयार हैं। होली के अवसर पर 18 मार्च को अक्षय कुमार पहले से ही अपनी फिल्म बच्चन पांडे के लेकर आने की घोषणा कर चुके हैं।

 वे बॉलीवुड के पहले अभिनेता रहे हैं जिन्होंने होली के अवसर पर अपनी फिल्म प्रदर्शित करने की घोषणा सबसे पहले की है। पहले यह फिल्म 4 मार्च को प्रदर्शित होने वाली थी। अब जब राजामौली अपनी फिल्म को लेकर रहे हैं तो निश्चित है कि बॉक्स ऑफिस पर टकराव होगा। ईद के मौके पर पहले ही अजय देवगन अपनी फिल्म रनवे 34 को प्रदर्शित करने की घोषणा कर चुके हैं।

यह आधिकारिक ऐलान उन्होंने कुछ माह पूर्व ही कर दिया था। यह तो तय है कि अब इन दोनों में से किसी एक फिल्म का साथ राजामौली को बॉक्स ऑफिस साझा करना पड़ेगा। उन्हें एकल प्रदर्शन के लिए कोई और तारीख ढूंढऩी होगी। हालांकि अब ऐसा लगता नहीं है कि राजामौली अपनी फिल्म का प्रदर्शन इन दो तारीखों को छोडक़र किसी और तारीख पर करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.