अपने वादे के पक्के निकले सलमान खान, 9 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे से मिलकर भाईजान ने पूरी की मासूम सी ख्वाहिश

Updated on 25-01-2024 01:21 PM
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान लाखों लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। इनमें से कुछ तो सामने आकर खुद बताते हैं लेकिन कुछ का कभी पता ही नहीं चलता है। वैसे सलमान खान अपने वादे के कितने पक्के हैं, इस बात का सबूत हाल ही में देखने को मिला। सलमान खान हाल ही में अपने 9 साल के फैन जगनबीर से मिले, जिसने 9 राउंड की कीमोथेरेपी के बाद कैंसर को हरा दिया। 2018 में, सलमान खान की पहली मुलाकात जगनबीर से मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में हुई थी, जहां 4 साल के बच्चे की ट्यूमर के लिए कीमोथेरेपी चल रही थी।

कैंसर से लड़ाई खत्म होने के बाद Salman Khan ने जगनबीर से मिलने का वादा किया था, जिससे उन्हें ताकत मिले और सलमान खान उनसे मिलने आए। जैसे ही जगनबीर ने पिछले साल कैंसर पर जीत हासिल की, सलमान ने दिसंबर 2023 में उनके बांद्रा स्थित घर पर उनसे मुलाकात की और जगनबीर के इलाज के बुरे समय के दौरान किए गए वादे को पूरा किया।

3 साल की उम्र में जगनबीर को हुआ था ट्यूमर

'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ एक इंटरव्यू में, जगनबीर की मां सुखबीर कौर ने खुलासा किया कि 3 साल की उम्र में जगनबीर के ब्रेन में एक सिक्के के आकार के ट्यूमर का पता चला, उसके बाद उसकी आंखों की रोशनी जाने लगी। इस कठिन परिस्थिति का सामना करते हुए, डॉक्टरों ने दिल्ली या मुंबई में इलाज कराने की सलाह दी। जगन की हालत से चिंता में उनके पिता पुष्पिंदर ने उन्हें मुंबई ले जाने का फैसला किया। मासूम जगन को विश्वास था कि वह सलमान खान से जरूर मिलेंगे।

सलमान खान ने किया था बच्चे से वादा

सुखबीर कौर ने खुलासा किया कि, जगन को ऐसे देखकर, उन्होंने सच्चाई नहीं बताने का फैसला किया। एक बार जब जगनबीर अस्पताल में भर्ती थे, तो सलमान से मिलने की इच्छा जताते हुए एक वीडियो बनाया गया था। वीडियो सलमान तक पहुंचा, जिन्होंने जगनबीर से मुलाकात कर अपना वादा पूरा किया। भावनाओं में भरकर जगन ने सलमान का चेहरा और उनका ब्रेसलेट छूआ। सुखबीर ने ख़ुशी से बताया कि उनका बेटा अब ठीक है, उसकी 99 प्रतिशत आंखों की रोशनी वापस आ गई है और वह रोज स्कूल जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.