स्कूल शिक्षा विभाग को नहीं 20 हजार शिक्षकों की जानकारी

Updated on 28-11-2021 07:20 PM

भोपाल मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के पास 20 हजार शिक्षकों की जानकारी नहीं है।बीते साल लापता  शिक्षकों की संख्या करीब 16 हजार थी, यह संख्या चालू साल में कम होने के बजाय और बढ गई है। अभी तकविभाग के पास 20 हजार शिक्षकों की जानकारी नहीं है। साल 2020 में 16 हजार 215 शिक्षकों को विभाग तलाश नहीं कर पाया था। साल भर बाद भी  विभाग का शिक्षा पोर्टल अपडेट नहीं हो पाया है। इस वजह से  शिक्षकों की सही जानकारीविभाग के पोर्टल पर नहीं है।

पिछले साल लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा संयुक्त संचालकों को एक पत्र भी जारी किया गया था। इसके बावजूद विभाग अब तक शिक्षकों को ढूंढ नहीं पाया है। सत्र 2018-19 में 3,20,440 शिक्षक पोर्टल पर दर्ज थे। वहीं 2019-20 में शिक्षकों की संख्या 3,04,225 दर्ज है। सत्र 2020-21 में शिक्षकों की संख्या कुछ बढ़ी। इस साल भी पिछले साल से चार हजार शिक्षकों की संख्या कम है। इतने शिक्षकों के पोर्टल से गायब होने से विभाग यह पता लगाने में असमर्थ है कि ये शिक्षण कार्य ठीक कर भी रहे हैं या नहीं। सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को फिर से पोर्टल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

 अशोक नगर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने 2010 से बिना किसी सूचना के लंबे समय से लगातार अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षा पोर्टल पर हर शिक्षक की जानकारी अपलोड करनी थी, लेकिन नियमित शिक्षकों की जानकारी आईएफएमएस के जरिए अपलोड हो रही है, लेकिन अध्यापक संवर्ग से जो शिक्षा संवर्ग में शामिल हुए हैं उनका आईएफएमएस पोर्टल खुल नहीं रहा है। इस कारण प्रदेश के करीब 20 हजार शिक्षकों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं है। साथ ही कई शिक्षकों के एम्प्लायी कोड जनरेट नहीं हुए हैं। इस कारण भी पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रहा है।  पोर्टल पर शिक्षकों की जानकारी अपडेट होने से शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों से शिक्षक स्थानांतरण कराकर गए हैं।

इस कारण शहरी क्षेत्रों में अतिशेष शिक्षकों की संख्या बढ़ गई है। प्रदेश में करीब छह हजार अतिशेष शिक्षक हैं, जिन्हें अब तक पदस्थापना नहीं मिली है। भोपाल जिले के डीईओ ने लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर करीब 145 पद स्वीकृत करने की मांग की है। विभाग पोर्टल पर इतने पद स्वीकृत कर अपडेट करना होगा। गायबशिक्षिकों के बारे में बता दें, कि इनमें ज्यादातर ऐसे शिक्षक हैं, जिनका चयन कहीं और हो गया है और कुछ की मृत्यु भी हो चुकी है और कुछ प्रतिनियुक्ति पर किसी दूसरे विभाग में अटैच हैं। विभाग ने कई सालों से पोर्टल पर शिक्षकों की संख्या को अपडेट नहीं किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.