50 फीसद क्षमता से खुलेंगे स्कूल, बाहरी यात्रियों की होगी निगरानी

Updated on 29-11-2021 10:38 PM

भोपाल प्रदेश में आज से स्कूल विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे यानी तीन दिन आधे और तीन दिन आधे बच्चे आएंगे। विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा का विकल्प भी दिया जाएगा। माता-पिता की सहमति से ही बच्चे स्कूल आएंगे। वहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों पर सिर्फ नजर रखी जाएगी बल्कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार जांच भी कराई जाएगी।

तीसरी लहर पाए, इसके लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाकर समीक्षा की। इसमें स्कूलों को लेकर निर्णय लिया गया कि सोमवार से ये विदयार्थियों की पचास प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित होंगे। आनलाइन शिक्षा का विकल्प स्कूलों द्वारा बच्चों को दिया जाएगा ताकि पढ़ाई का नुकसान हो। स्कूलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के सभी उपाय करने होंगे।

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर उन्होंने कहा कि सावधानी जरूरी है क्योंकि यह बहुत तेजी से फैलता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य है। इसको लेकर रोको-टोको अभियान चलेगा। विदेशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाए। उनकी जांच कराई जाए और यदि आवश्यक हो तो आइसोलेशन में भी रखा जाएगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों पर हम रोक नहीं लगा रहे हैं पर कोरोना की रोकथाम संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश में अभी 58 से 60 हजार टेस्ट हो रहे हैं। इनकी संख्या प्रतिदिन 70 हजार से संख्या कम हो। जहां भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते हैं, वहां विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। दिसंबर में कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका शत-प्रतिशत पात्र व्यक्ति को लग जाए। एक दिसंबर को टीकाकरण का महाअभियान होगा। अभी तक 62.5 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को दूसरा टीका लगा है। 29 नवंबर को कलेक्टर, कमिश्नर, आइजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ होने वाली वीडियो कांफ्रेंस में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर चर्चा की जाएगी। एक दिसंबर को आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के सााथ बैठक होगी।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अभी भोपाल और इंदौर में ही प्रमुख रूप से कोरोना संक्रमण के प्रकरण रहे हैं। इनकी संख्या भी ऐसी नहीं है कि आज हमारे मन में डर पैदा करे लेकिन सावधानी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हम कोरोना के नए वेरिएंट से चिंतित नहीं बल्कि सावधान जरूर हों। यही हमारी ड्यूटी है। सरकार आपके साथ मिलकर पूरी कोशिश करेगी कि तीसरी लहर पाए। मास्क और शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। अस्पतालों में रेमडेसिविर सहित अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।आक्सीजन की लाइन की जांच करने के साथ संयंत्रों को चलाकर भी देखें।जीनोम सिक्वेंसिंग (वायरस कैसा है और कैसा दिखता है) के सेम्पलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। केंद्र सरकार और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। जन जागरण अभियान में आमजन का सहयोग लिया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.