सिंधिया ने दिग्विजय और जयवर्धन का नाम लिए बिना निशाना साधा

Updated on 05-12-2021 05:38 PM

गुना दिग्गी के गढ़ राघोगढ़ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार सभा को संबोधित किया। हालांकि अपने पूरे भाषण के दौरान सिंधिया ने एक बार भी दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का नाम नहीं लिया। बिना दोनों का नाम लिए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से राघोगढ़ में एक नया अध्याय शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जिनका काम हर अवसर में चुनौती ढूंढना है। जबकि भाजपा का काम चुनौतियों में अवसर ढूंढना है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उनकी सोच और विचारधारा बिल्कुल स्पष्ट है। उन्हें राजनीति से मोह नहीं है। सेवाभाव, प्रगति से उन्हें मोह है। विकास के साथ उन्हें ललक है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो वह संकोच में राघोगढ़ नहीं आते थे, लेकिन अब बार-बार यहां आएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरह हम हैं, जिनका कहना है कि प्राण जाएं पर वचन जाएं। वहीं एक पार्टी का कहना है कि वचन तो जाए पर प्राण जाएं।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार राघोगढ़ पहुंचे। यह पहली बार है, जब दिग्विजय सिंह के गढ़ में सिंधिया बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां दिग्गी के करीबी हीरेन्द्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सिंधिया ने भाजपा का अंगवस्त्र गले में डालकर उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा नेताओं का दावा है कि एक हजार से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि राघोगढ़ में चमचों और दलालों के साम्राज्य हैं। जो चमचे हैं वो किले पर पहुंच जाते हैं, बाकी जनता तो लाइनों में धक्के खाती है। उन्होंने जयवर्धन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा साहब आप पहले 48 हजार से जीते थे, अब आप 4800 वोटों से चुनाव हारोगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.