सफेद टाइगरों का दीदार हुआ महंगा, मुकुंदपुर जंगल सफारी में 10% बढ़ी कीमतें, जानें नई दरें

Updated on 11-11-2024 11:46 AM
मैहर: मध्यप्रदेश में एक ऐसी जगह है जो सफेद टाइगरों का गढ़ है। हम बात कर रहे हैं मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी जो कि मैहर जिले में स्थित है। पहले के मुकाबले अब यहां आने वाले पर्यटकों के लिए घूमना महंगा होगा। दरअसल अब महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर में सफारी करने के रेट बढ़ गए हैं। इसका असर भ्रमण पर आने वालों की जेब पर होगा।

सरकार ने शुल्क वृद्धि करते हुए सफारी और प्रवेश शुल्क में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिसका असर देसी और विदेशी पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा। खास बात यह है कि 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए सफारी की फीस 150 रुपए निर्धारित की गई है। हालांकि, अभी तक ऑटो रिक्शा चालकों के लिए प्रवेश शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इस तरह से रहेगा शुल्क


11 नवंबर से नई दरें लागू हो गई हैं। अब पर्यटकों के लिए पैदल भ्रमण का शुल्क 25 रुपए, साइकिल द्वारा भ्रमण के लिए 40 रुपए और गोल्फ कार्ट से भ्रमण के लिए 60 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है। 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए गोल्फ कार्ट पर 40 रुपए और 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रवेश फ्री रहेगा। गोल्फ कार्ट की पूरी सीट (अधिकतम 6 लोग) के लिए शुल्क 400 रुपए रहेगा। इसके अलावा सफारी के लिए प्रबंधित वाहनों से यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 100 रुपए शुल्क होगा।


हर तीन साल में होगी बढ़ोतरी


यह शुल्क वृद्धि मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा 2022 में प्रस्तावित की गई थी। जिसे लागू कर दिया गया है। अब हर तीन साल में वन्यजीव सफारी के शुल्क में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं विदेशी पर्यटकों से दोगुना शुल्क लिया जाएगा।

रिपोर्ट-जयदेव विश्वकर्मा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.