स्व. रावत ने तीनों सेनाओं को सशक्त बनाकर उनमें समन्वय की भूमिका निभाई : शर्मा

Updated on 11-12-2021 10:45 PM

भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस जनरल स्व. बिपिन रावत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विष्णुदत्त शर्मा ने श्रद्वांजलि अर्पित कर पहले सीडीएस के रूप में जनरल रावत के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि तीनों सेनाओं को एक कमान के अधीन लाकर सशक्त बनाया और उनके बीच समन्वय की भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने सेना के आधुनिकिकरण के साथ चीन और पाकिस्तान अन्य देशों को बखूबी जवाब देने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में ऐसी घटनाओं पर विराम लगा, जो आतंकवाद प्रेरित होती थीं। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण समय में सेनाओं का नेतृत्व किया। श्री शर्मा ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जी ने अपनी बहादुरी से सभी को कायल किया। ऐसे असाधारण योद्धा को सलाम। श्री शर्मा ने जनरल विपिन रावत समेत दुर्घटना में हताहत हुए सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों की आत्मिक शांति की कामना की।

श्रद्धांजलि के अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्रीराहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र पटेल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ब्रिगेडियर .पी. सिंह, विकास बोंदरिया, राघवेन्द्र गौतम, सुरजीत सिंह चौहान, माधवसिंह डांगी, रामदयाल प्रजापति, श्रीमती शशि सिन्हो, जगदीश यादव, अजय शर्मा, आर के सिंह बघेल, राजेन्द्र गुप्तासतीष विश्वकर्मा, किशन सूर्यवंशी, श्रीमती तपन तोमर, श्रीमती वंदना परिहार, श्रीमती सुषमा साहू, राजेश खटीक, संजय मिश्रा, मुकुल लोखंडे, मनोज विश्वकर्मा, भाषित दीक्षित, प्रयाग रघुवंशी, धर्मेन्द्र परिहार, राजकुमार विश्वकर्मा, सिद्धार्थ सोनवने, राकेश जैन, प्रमोद शर्मा, पंकज त्रिपाठी, पवन दुबे सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.