पुड़िया बनाकर घर से बेच रही थी गांजा, माल बरामद करने पुलिस ने अलमारी का तोड़ा ताला

Updated on 04-10-2024 12:30 PM

भोपाल, गांधी नगर थाना पुलिस ने एक महिला के घर की अलमारी से गांजा बरामद किया है। वह घर में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने का काम करती थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।


यह है मामला


गांधी नगर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक अयाज चांदा ने बताया कि बुधवार दोपहर ढाई बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी नगर चौराहा के पास रहने वाली 25 वर्षीय चांदनी नामक महिला घर से गांजा बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर चांदनी ने अलमारी में ताला लगा दिया। पुलिस ने उसके घर में सर्चिंग शुरू की और उससे अलमारी का ताला खोलने को कहा। बार-बार कहने के बावजूद जब चांदनी अलमारी खोलने के लिए तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने पंचनामा बनवाकर अलमारी का ताला तोड़कर तलाशी ली। उसमें से 843 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर महिला ने गांजा तस्करी में लिप्तता से साफ इंकार कर दिया। उसका कहना था कि अलमारी में कौन, कब यह मादक पदार्थ रख गया, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पति के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.