चीन के सिचुआन, कैंटोनीज़ और हुनान व्यंजन ताज लेकफ्रंट भोपाल में

Updated on 18-04-2025 04:36 PM
भोपाल : ताज लेकफ्रंट भोपाल के प्रतिष्ठित पैन-एशियन रेस्टोरेंट हाउस ऑफ मिंग ने अपना नया मेन्यू लॉन्च कर दिया है। अपने गौरवशाली पाक इतिहास और शानदार माहौल के लिए जाने वाले हाउस ऑफ मिंग अब सिचुआन, कैंटोनीज़ और हुनान व्यंजनों के ऑथेंटिक और बोल्ड फ्लेवर्स को मध्यप्रदेश के दिल में नए अंदाज़ में पेश कर रहे हैं हैं हाउस ऑफ मिंग उन गिने-चुने सिग्नेचर रेस्टोरेंट्स में से है, है, जिसमें चीन के इन तीन बेहतरीन फूड स्टाइल्स स्वाद आप एक ही जगह पर ले सकते हैं। जैसे-जैसे भोपाल एक शानदार फूड डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, ताज लेकफ्रंट अपने इस अनोखे मेन्यू के ज़रिए शहर के ग्लोबल फ्लेवर्स की तरफ बढ़ते कदमों का खूबसूरती से स्वागत कर रहा है, जहाँ नए फ्लेवर्स के साथ साथ क्लासिक्स टेस्ट भी बरकरार हैं। खास ध्यान और दिल से तैयार किया गया यह नया मेन्यू कुछ खास व्यंजनों को पेश करता है जैसे—स्टफ्ड मशरूम पेपर सेलेरी, मापो टोफू, सिचुआन एगप्लांट और ग्लूटिनस राइस। डिनर को और भी यादगार बनाते हैं इन-हाउस सिग्नेचर डिमसम्स जैसे प्रॉन ट्रफल सिउ माई और पैन-फ्रायड चिकन कोथे। वहीं मेन कोर्स में क्रिस्टल चिकन जैसे ऑप्शन बहुत बारीकी से तैयार किए गए हैं। सीफूड प्रेमियों के लिए स्कैलप्स, क्रैब्स, प्रॉन्स और लॉबस्टर का भी ज़बरदस्त सलेक्शन है। वहीं मीठे के शौकीनों के लिए एलीमेंट्स और वाइल्ड राइस पुडिंग जैसी डिज़र्ट्स एक्सपीरियंस अनुभव को ख़ास बनाता है। हर डिश भोपाल के फूड लवर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इस लॉन्च के चलते हाउस ऑफ मिंग कुछ खास डाइनिंग एक्सपीरियंस भी पेश किया जा रहा है —जिसमें थीम्ड डेकोर, लाइव कुकिंग स्टेशन और अम्यूज़-बूश टेस्टिंग शामिल हैं, जो इस मौके को और भी यादगार बनाएँगे। क्लस्टर जनरल मैनेजर – ऑपरेशंस और ताज लेकफ्रंट भोपाल के जनरल मैनेजर, विशाल शर्मा ने कहा, "झीलों की इस नगरी में, ताज ब्रांड के सिग्नेचर रेस्टोरेंट 'हाउस ऑफ मिंग' के ज़रिए हम शहरवासियों को पैन-एशियन व्यंजनों के ज़ायकों से एक अंतरराष्ट्रीय सफ़र पर ले जाना चाहते हैं।" एग्ज़ीक्यूटिव शेफ अनुप गुप्ता ने बताया  "हमने इस खास मेन्यू को ग्लोबल ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है—एक ऐसा तालमेल जो ऑथेंटिसिटी और इनोवेशन दोनों को साथ लेकर चलता है।" एफ एंड बी मैनेजर, बीरेन्द्र बिष्ट ने भी कहा  "हम सबको आमंत्रित करते हैं कि वे ताज लेकफ्रंट भोपाल के अपने पसंदीदा डाइनिंग डेस्टिनेशन—हाउस ऑफ मिंग—में नए मेनू का जायका लें।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.