भोपाल : भारत में टेस्ट प्रिपरेशन सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने जेईई मेन 2025 ( सेशन 2 ) में अपने छात्रों की शानदार उपलब्धियों की घोषणा की । शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, मध्यप्रदेश के 43 छात्रों ने 99 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इन 43 छात्रों में से 16 इंदौर से, 13 जबलपुर से और 2 भोपाल से हैं। शहर के टॉपर्स जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन, रतलाम और कटनी से हैं। छात्रों को बधाई देते हुए डॉ एच.आर. राव. चीफ एकेडमिक और बिजनेस हेड, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा जेईई मेन 2025 में हमारे छात्रों की शानदार सफलता पर हमें गर्व है। उनकी मेहनत और समर्पण, साथ ही सही मार्गदर्शन, ने इन बेहतरीन परिणामों को संभव बनाया है। आकाश में हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिससे छात्र अपनी पूरी क्षमता तक पहुँच सकें। सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं और उनके आगे के सफर के लिए शुभेच्छाएं। इन नतीजों से छात्रों की मेहनत और शैक्षणिक प्रतिभा का प्रमाण मिलता है, खासकर ऐसे समय में जब वे भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक में सफलता हासिल कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज परिणाम घोषित किए, जिससे इस वर्ष के लिए निर्धारित जेईई के दूसरे और अंतिम सेशन का समापन हुआ। इनमें से अधिकांश छात्र आकाश के क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े हुए थे, जिनका लक्ष्य प्रतिष्ठित आईआईटी.जेईई को क्रैक करना था, जिसे विश्व स्तर पर सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है।
जेईई (मेन) को दो सेशनों में आयोजित किया जाता है ताकि छात्रों को अपने स्कोर सुधारने के कई अवसर मिल सकें। जहां जेईई एडवांस्ड केवल प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए होता है, वहीं जेईई मेन देशभर के कई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) और अन्य केंद्रीय सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करता है। जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के लिए जेईई मेन में भाग लेना अनिवार्य है।
एईएसएल को मेडिकल (एनईईटी), इंजीनियरिंग (जेईई), एनटीएसई और ओलंपियाड्स जैसी उच्च.स्तरीय परीक्षाओं के लिए प्रभावी और व्यापक तैयारी कार्यक्रम प्रदान करने के लिए जाना जाता है। संस्थान छात्रों को उनकी पूरी क्षमता का एहसास दिलाने और उनकी अकादमिक सफलता में सहायता करने के लिए समर्पित है।