प्रगति और प्रकृति के सामंजस्य पर सीएम बोले-:टाइगर की तरह जंगल में किंग कोबरा हों, सर्पदंश से होने वाली मौतें कम होंगी

Updated on 19-04-2025 11:54 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वनों के प्रबंधन में अब औपनिवेशिक (अंग्रेजों के जमाने) सोच से नहीं चलेगी, इससे मुक्त होकर हमें प्राचीन अरंण्यक संस्कृति का सम्मान भी करना होगा। वन, आजीविका से संबद्ध विषय भी है, जनजातीय क्षेत्र में अपार वन संपदा है, हमें वन प्रबंधन में ध्यान रखना होगा कि जनजातीय वर्ग के हित प्रभावित न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत से विकास और प्रकृति को जोड़ने का रास्ता दिखाया है। हमें प्रगति और प्रकृति में सामंजस्य बनाकर काम करने की जरूरत है।

शुक्रवार को वन संरक्षण और जलवायु अनुकूल आजीविका पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में सीएम ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मप्र में जहरीले सांपों की संख्या बढ़ रही है, इसका परिणाम है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों की सर्पदंश से मौत होती है। इन्हें नियंत्रित करने के लिए किंग कोबरा (नाग) उसी तरह जंगल में होना जरूरी है, जैसे टाइगर।

कोबरा सांपों को खाता है। सीएम ने कहा कि सांपों की गिनती क्यों नहीं की जाती। मुख्य वक्ता विचारक गिरीश कुबेर ने कहा कि जनजातीय समुदायों के वनों को लेकर ज्ञान पर अध्ययन की पहल होना चाहिए। कार्यशाला के बाद सीएम मोहन यादव ने एनटीसीए के अफसरों के साथ बैठक में कहा कि सरकार प्रदेश में जल्द ही 10 किंग कोबरा लाने पर विचार कर रही है।

सबसे बड़ी समस्या सॉलिड वेस्ट और ई-वेस्ट: यादव केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन भूपेंद्र यादव ने प्रकृति के संरक्षण के लिए समुदाय आधारित योजनाएं तैयार करने की जरूरत बताई। यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सॉलिड वेस्ट और ई-वेस्ट मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती हैं। हमें अपनी जीवनशैली में प्लास्टिक का उपयोग घटना बहुत जरूरी है। वनों में रहने वाले लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए समग्र चिंतन की जरूरत है।

वन घटने से पलायन कर रहे हैं आदिवासी : उइके केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि मिश्रित वन घटने से आदिवासी पलायन को मजबूर हो रहे हैं। जंगल में सरकारी प्लांटेशन सिर्फ सागौन का होता है। जबकि आजीविका देने वाले पेड़ घट रहे हैं। आदिवासियों की आजीविका आधारित वनों के विकास पर समग्रता में ध्यान देने की जरूरत है। जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह ने भी अपने अनुभव कार्यशाला में बताए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.