सिंघानिया की पत्नी 3 कंपनियों के बोर्ड से बाहर:बोलीं- गौतम ने पहले मारपीट की, अब रेमंड ग्रुप की कंपनियों से बेदखल किया

Updated on 26-04-2024 02:18 PM

रेमंड ग्रुप की तीन कंपनियों ने विवाद के बीच पत्नी नवाज मोदी को अपने बोर्ड से बाहर कर दिया है। 31 मार्च को एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) के जरिए जेके इन्वेस्टर्स लिमिटेड (JKI), रेमंड कंज्यूमर केयर (RCCL) और स्मार्ट एडवाइजरी एंड फिनसर्व ने नवाज मोदी को बोर्ड से बाहर किया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है।

नवाज मोदी को जून 2015 में JKI, दिसंबर 2020 में RCCL और अक्टूबर 2017 में स्मार्ट एडवाइजरी एंड फिनसर्व में डॉयरेक्टर नियुक्त किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी रेमंड ने अभी तक नवाज मोदी को बोर्ड से बाहर करने का प्रस्ताव नहीं रखा है, लेकिन जल्द ही वह भी ऐसा कर सकती है।

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने 13 नवंबर 2023 में अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X और इंस्टाग्राम पर लिखा था...

नवाज मोदी बोलीं- पहले मारपीट की और अब निकाला
बोर्ड से निकाले जाने की सूचना मिलने के बाद नवाज मोदी ने कहा, 'जब से मैं गौतम सिंघानिया के गलत कामों को उजागर कर रही हूं, तब से मेरे साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। पहले मारपीट की और अब कंपनी से निकाल दिया।'

इससे पहले जेके इन्वेस्टर्स और स्मार्ट एडवाइजरी के शेयरहोल्डर्स ने कंपनी को लिखा था कि उन्होंने डॉयरेक्टर के रूप में नवाज मोदी पर विश्वास खो दिया है। शेयरहोल्डर्स ने नवाज मोदी को बोर्ड से हटाने के लिए मीटिंग का अनुरोध किया था। इसके बाद 31 मार्च को बोर्ड की मीटिंग और गुरुवार को शेयरहोर्डर्स की मीटिंग हुई। अब कानून प्रक्रिया के साथ नवाज को हटा दिया है।

अलग होने के लिए संपत्ति में 75% हिस्सा चाहती हैं नवाज मोदी
रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम सिंघानिया के अलग होने की ऐलान के बाद नवाज मोदी ने अलग होने के लिए शर्त रखी थी। उन्होंने 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति में 75% हिस्सेदारी मांगी थी। हालांकि, अभी तक कोई भी आखिरी फैसला नहीं हुआ है।

सिंघानिया के क्लॉथ, रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस
गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की दमदार मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है।

\गौतम बचपन से ही कारों के लिए क्रेजी रहे हैं। इसी बात को समझते हुए उनके पिता ने उनके 18वें जन्मदिन पर उन्हें Premier Padmini 1100 कार गिफ्ट की थी।

गौतम सिंघानिया के पास टेस्ला मॉडल एक्स, लेम्बोर्गिनी, लोटस एलिस कन्वर्टिबल, निसान स्काईलाइन जीटीआर, फेरारी 458 इटालिया और ऑडी Q7 सहित कई कारें हैं।

1999 में गौतम सिंघानिया ने नवाज से शादी की थी। इससे पहले 8 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। नवाज के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे।

2005 में गौतम सिंघानिया ने मुंबई के बांद्रा में ‘पॉइजन’ नाम से एक नाइट क्लब खोला था। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सिंघानिया फैमिली की खास दोस्त हैं।

महाराष्ट्र के अलीबाग में गौतम का एक फार्म हाउस भी है, जहां वे हर साल अपने दोस्तों और फैमिली के लिए न्यू ईयर पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं।

नवाज 10 साल की थीं, तब माता-पिता अलग हो गए थे
मुंबई में जन्मीं नवाज के पिता वकील थे। नवाज के पास भी लॉ की डिग्री है।

जब नवाज 10 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे।

नवाज फिटनेस फ्रीक हैं। मुंबई में उन्होंने बॉडी आर्ट फिटनेस सेंटर शुरू किया था।

नवाज भारत में पिलेट्स और गाइरोटोनिक्स स्टूडियो खोलने वाली पहली महिला हैं।

वे राइटर भी हैं। उनकी टाइम अरेस्ट नाम की बुक भी पब्लिश हो चुकी है।

नवाज के पिता शादी के लिए राजी नहीं थे

गौतम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, पारसी लड़की को पत्नी बनाना आसान नहीं रहा। नवाज के पिता शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। शादी के बाद भी कल्चरल डिफरेंस होने के कारण गौतम और नवाज को कई एडजस्टमेंट्स करने पड़े।

गौतम का उनके पिता विजयपत सिंघानिया से भी विवाद रहा है। गौतम सिंघानिया पर अपने पिता को घर से निकालने तक के आरोप लगे हैं। विजयपत सिंघानिया ने रेमंड्स की नींव रखी थी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2024
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने चीन में अपने कर्मचारियों को दूसरे देशों में शिफ्ट होने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कंपनी ने चीन…
 16 May 2024
नई दिल्ली: कई देशों में MDH और एवरेस्ट के मसालों पर उठे सवालों के बीच कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के लिए एक टेक्नो- साइंटिफिक कमिटी बनाई…
 16 May 2024
मुंबई: पूंजी बाजार के रेगुलेटर SEBI ने म्यूचुअल फंड निवेशकों को बड़ी राहत दी है। म्यूचुअल फंड लेनदेन के लिए 'KYC रजिस्टर्ड स्टेटस' प्राप्त करने के लिए PAN को आधार…
 16 May 2024
नई दिल्ली: पिछले पांच साल में गोल्ड ने 18% का सालाना रिटर्न दिया है जबकि इस दौरान निफ्टी में सालाना करीब 15% की तेजी आई है। हालांकि एक, तीन, 10 और…
 16 May 2024
नई दिल्ली: भारत में नमकीन और मिठाई इंडस्ट्री पर कई दशक से राज कर रहे लोकप्रिय ब्रांड हल्दीराम (Haldiram) में हिस्सेदारी खरीदने की होड़ दिलचस्प हो गई है। दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट…
 16 May 2024
नई दिल्ली: हाल में एक महिला ने शिकायत की थी कि उसने एक फूड डिलीवरी ऐप के जरिए पनीर सैंडविच मंगाया था लेकिन उसे चिकन सैंडविच दिया गया। अब जोमैटो पर…
 15 May 2024
मुंबई: आप यदि शेयर बाजार (Share Market) में ट्रेडिंग करते हैं या दिलचस्पी रखते हैं तो F&O Trading को जरूर जानते होंगो। जी हां, आप सही समझे। हम फ्यूचल एंड…
 15 May 2024
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में दो से छह फीसदी तक तेजी आई। इससे ग्रुप…
 15 May 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) अब टाटा ग्रुप (Tata Group) की सबसे प्रॉफिटेबल कंपनी नहीं रह गई है। एक दशक में पहली बार टाटा मोटर्स (Tata…
Advt.