घर पहुंची बेटे की खून से लथपथ तस्वीर, ऑडियो मैसेज में फिरौती की धमकी, खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान

Updated on 05-10-2024 11:20 AM
शहडोल: 20 वर्षीय अयान खान शहडोल की एक होटल में काम करता है। दोपहर जब वह अपने घर से निकला तो कुछ देर बाद उसके घरवालों को उनके मोबाइल से एक खौफनाक तस्वीर मिली। तस्वीर में अयान खून से लथपथ दिख रहा था और उसके सिर से काफी खून बह रहा था।

तस्वीर के साथ ही एक वॉइस मैसेज भी आया जिसमें पता चला कि अयान का अपहरण हो गया है। यह सब कुछ अयान ने परिवार को ब्लैकमेल करने के लिए खुद प्लान किया। मामला यहीं नहीं रुका किडनैपर बनकर उसने परिवार को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भी भेजे। इनमें वह तीस हजार रुपए की फिरौती की मांग कर रहा है।

जान से मारने की दी धमकी


उसने कहा कि उसने अयान का अपहरण कर लिया है। उसने धमकी दी कि अगर 30 हजार रुपये तुरंत अयान के नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं किए गए तो वह अयान को जान से मार देगा।

युवक ने इसलिए रची अपने अपहरण की साजिश


घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर की है। यहां इसी अयान नामक युवक ने कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची। अयान ने अपने चेहरे पर लाल रंग लगाकर खून से लथपथ होने का नाटक किया और यह तस्वीर अपने परिवार को भेजी।


थाने पहुंचा परिवार


अयान की खून से सनी तस्वीर और फिरौती के लिए धमकी भरे मैसेज ने उसके परिवार को घबराहट में डाल दिया। परिवार वाले घबराकर कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच शुरू की तो कई संदेहास्पद बातें सामने आईं।


किडनैपर ने युवक के अकाउंट में मांगी फिरौती


पुलिस को शुरुआत में ही शक हुआ क्योंकि किडनैपर ने फिरौती की रकम सीधे अयान के खाते में मांगी थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की तो पता चला कि अयान शहडोल में ही अपनी एक महिला मित्र से मिलने वाला है। पुलिस ने जब उस महिला मित्र से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।


महिला मित्र के घर से किया गिरफ्तार


पुलिस ने देर रात अयान को उसकी महिला मित्र के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक को थाने ले आई और उससे पूछताछ की तो उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया। अयान ने बताया कि वह कर्ज से बहुत परेशान था और उसे चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने यह प्लान बनाया।


चेहरे पर लगाया था लाल रंग


पुलिस ने बताया कि अयान ने अपने चेहरे पर लाल रंग लगाकर खून का नाटक किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि युवक को ढूंढ लिया गया है और उसने पैसे के लिए ही फोटो और ऑडियो मैसेज भेजे थे। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.