तिरुपति में अमित शाह की अध्यक्षता में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

Updated on 14-11-2021 08:08 PM

गुंटूर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार देर रात तिरुपति पहुंच कर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री  वाइ एस जगन मोहन रेड्डी भी थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट में उनका स्वागत किया। तिरुपति में रविवार को दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 29वीं बैठक होगी और केंद्रीय गृह मंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके बाद रविवार को ही रविवार सुबह अमित शाह नेल्लूर जिले के वेंकटाचलम जाएंगे, जहां उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर दोपहर को वापस तिरुपति लौटकर होटल ताज में आयोजित दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद रात को दिल्ली वापस लौट जाएंगे। दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष और मेजबान हैं। इसमें राज्यों के अन्य मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो-दो मंत्री सदस्य हैं। बैठक में राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

तेलंगाना की तरफ से गृह मंत्री महमूद अली और मुख्य सचिव सोमेश कुमार इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में सीमा विवाद, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित मामले जैसे सड़क, परिवहन, उद्योग, पानी और बिजली समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें कि पारंपरिक वेशभूषा में अमित शाह का तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) के शीर्ष अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दो सदी पुराने इस मंदिर का संचालन टीटीडी करता है। अधिकारी ने बताया कि मंदिर से रवाना होने से पहले अमित शाह ने मंत्रोच्चार के बीच वैदिक पुजारियों का आशीर्वाद लिया जबकि टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी और कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी ने भगवान का पवित्र रेशम का वस्त्र तथा पवित्र तस्वीर देकर उन्हें सम्मानित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.