'बाहुबली' फ्रेंचाइज को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाना चाहते हैं एसएस राजामौली, बताया क्या है आगे का प्लान

Updated on 08-05-2024 02:14 PM
'बाहुबली' और RRR जैसी ग्लोबल हिट फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर एसएस राजामौली अब एनिमेशन फिल्म में हाथ आजमाना चाहते हैं। यह खुलासा उन्होंने खुद हैदराबाद में हुए एक इवेंट में किया। अपनी सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के प्रीक्वल के तौर पर OTT पर एनिमेशन सीरीज 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' लेकर आ रहे राजामौली ने बताया कि वह काफी सालों से एनिमेशन फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं।

SS Rajamouli ने कहा, 'एनिमेशन फिल्म बनाने का ख्याल मेरे दिमाग में बहुत वक्त से है। मैं जैसे-जैसे फिल्में बनाता हूं, वैसे-वैसे सीखता हूं और फिर उस जानकारी का उपयोग अपनी फिल्मों में करता हूं। अपनी फिल्म 'ईगा' (मक्खी) में मैंने एनिमेशन का एक छोटा पार्ट रखा था। वहीं, 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' के को-प्रड्यूसर शरद देवराजन का काम देखकर मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है, ताकि मैं एक दिन उन स्किल्स का इस्तेमाल करके एनिमेशन फिल्म बनाने के अपने सपने को पूरा कर पाऊं।'

अलग-अलग मीडियम में दिखेगी 'बाहुबली' फ्रेंचाइज

यहां 'बाहुबली' को एनिमेटेड सीरीज के रूप में लाने की वजह के बारे में राजामौली ने बताया, 'जब हम 'बाहुबली' फिल्म की दुनिया और किरदारों के ग्राफ को रच रहे थे, तभी हमें लगा था कि इसमें ऑडियंस के लिए फिल्म से ज्यादा बहुत कुछ है। हॉलीवुड में जब भी कोई ब्रांड क्रिएट होता है, वह अलग-अलग फॉर्म में आता जाता है, लेकिन इंडिया में ऐसा नहीं होता।'

सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक नहीं चाहते 'बाहुबली' फ्रेंचाइज

राजामौली ने आगे कहा, 'इंडिया में अगर फिल्म अच्छी चलती है, तो बस बॉक्स ऑफिस पर चलकर खत्म हो जाती है। हम ऐसा नहीं चाहते थे। हम इस फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन हमें पता नहीं था कि यह कैसे करें। हमने कई तरीके में उसे लाने की कोशिश की, हमने गेम, वीआर फिल्म, सीरीज सब बनाने की कोशिश की और यह सीखा कि इसके लिए सही लोगों से जुड़ना बहुत जरूरी है। हम फिल्म बनाने में एक्सपर्ट हैं। एनिमेशन या गेमिंग में नहीं हैं तो हमें सही व्यक्ति को खोजने में वक्त लगा।'

'बाहुबली' को आम लोगों तक पहुंचाने का मकसद

एसएस राजामौली ने आगे बताया, 'फिर, जब हमें शरद देवरंजन ने इसे एनिमेशन में बनाने का अपना विजन बताया कि कैसे भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में एनिमेशन बच्चों के कार्टून फिल्मों से आगे नहीं जा पाया है, और वह इसे जापान और पश्चिमी देशों की तरह आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, तो हम उनसे जुड़े कि वह इस कहानी को और ले जाएं। हालांकि, मेरे लिए खुद को पीछे रखकर 'बाहुबली' को शरद के हाथों में सौंपना बहुत मुश्किल फैसला था, लेकिन जब मैंने उन्हें 'बाहुबली' को लेकर अपना विजन समझाया कि बाहुबली की आत्मा क्या थी जिससे लोग जुड़े तो उन्होंने उसे समझा और उसे बहुत अच्छे से आगे लेकर आए हैं। हमारी कोशिश बाहुबली को बहुत से अलग-अलग मीडियम में लेकर जाना है। हमारे यहां एक बड़ी तादाद फिल्म से इतर किताबों, कॉमिक्स, गेम्स, एनिमेशन जैसे माध्यमों से कहानियां देखती है, हमें बाहुबली को इन सभी माध्यमों में लोगों तक पहुंचाना है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.