प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ आज से शुरु की कामकाज की समीक्षा

Updated on 23-11-2021 10:14 PM

 भोपाल प्रदेश हिला कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी अब तय मानी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज से अपने सहयोगी संगठनों के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सर्वप्रथम महिला कांग्रेस के कामकाज की समीक्षा करेंगे। संगठन से निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी भी की जाएगी। बैठक में आगामी कार्य योजना तैयार करने के साथ कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा होगी।

24 नवंबर को आदिवासी कांग्रेस और 26 नवंबर को पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की बैठक बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस ने वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए जिला प्रभारी पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दिनों इनके साथ बैठक भी कर चुके हैं। सभी पदाधिकारियों को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 वहीं, सहयोगी संगठनों को सक्रिय करने के लिए आज से समीक्षा प्रारंभ की जा रही है। इसकी शुरुआत महिला कांग्रेस से होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डा.अर्चना जायसवाल अब तक संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देंगी। इसके लिए उन्होंने संभागवार जानकारी तैयार कराई है।  जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन की तर्ज पर कांग्रेस भी आदिवासियों का बड़ा सम्मेलन आयोजित करेगी।

 बड़वानी में एक आयोजन हो चुका है। अब महाकोशल क्षेत्र में सम्मेलन की तैयारी है। इसकी कार्ययोजना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 24 नवंबर को आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। साथ ही ग्राम चौपाल, जनजागरण यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में स्थानीय व्यक्तियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन को सक्रिय किया जाएगा। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

वहीं, ऐसे पदाधिकारी, जो पारिवारिक या अन्य कारणों से संगठन को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें हटाकर नई नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाना है। इस पर भी बैठक में चर्चा होगी। वहीं, 24 नवंबर को आदिवासी कांग्रेस और 26 नवंबर को अनुसूचित जाति विभाग की बैठक बुलाई गई है। इसमें दोनों वर्गों के विधायक, 2018 का चुनाव लड़े प्रत्याशी, प्रदेश, जिला और ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.