कनाडा से भारत आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, 15 को काशी में सीएम योगी करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा

Updated on 03-11-2021 08:12 PM

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की पहल पर मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति कनाडा सरकार ने भारत वापस भेजी है। इसके बाद वाराणसी से सदियों पहले ग़ायब हुई अन्नपूर्णा की मूर्ति काशी में एक बार फिर स्थापित हो जाएगी। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को काशी में करेंगे।

11 नवंबर को अन्नपूर्णा की मूर्ति दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना होगी। मूर्ति के रास्ते में पड़ने वाले कई जिलों में इसके पड़ाव होंगे। भगवान शिव की नगरी काशी को अन्न क्षेत्र भी कहा जाता है। भगवान शिव ने काशी में मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। इस लिए काशी में मां अन्नपूर्णा का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदियों पहले काशी से गायब हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा काशी में करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विशेष मुहूर्त में पूरे विधि विधान से करेंगे। अन्नपूर्णा जी की मूर्ति के एक हाथ में अन्न और दूसरे में खीर है।

यह मूर्ति काशी विश्वनाथ धाम के प्रांगण में स्थापित की जा सकती है। 11 नवंबर को मूर्ति दिल्ली से सुसज्जित वाहन से जुलूस के रूप में रवाना होगी। 12 को सोरा, कासगंज में रुकेगी। 13 को कानपुर, 14 को अयोध्या और 15 नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी।

धर्म के जानकार बताते हैं कि सदियों पहले काशी से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति ग़ायब हो गई थी। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री और अन्नपूर्णा मठ के आचार्य प्रो राम नारायण द्विवेदी ने बतया कि मूर्ति के भारत आने और काशी में फिर से स्थापित होने से सनातन धर्मियों में खुशी है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की सांराजधानी काशी में दोबारा मूर्ति की स्थापना की जा रही है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.