मिशिगन के स्कूल में छात्र ने चलाई गोलियां, 3 मरे, 8 घायल

Updated on 01-12-2021 10:12 PM

वॉशिंगटन। अमेरिका के मिशिगन के एक हाई स्कूल में एक 15 वर्षीय छात्र ने गोलियां चला दीं, जिसमें 3 छात्रों की मौत हो गई और कम से कम 8 छात्र जख्मी हो गए। पुलिस ने हमलावर छात्र को हिरासत में ले लिया है, जो उसी स्कूल में पढ़ता था। उसके पास से पुलिस ने एक हैंडगन भी जब्त कर ली है। ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में दोपहर बाद हुए हमले में एक शिक्षक सहित छह अन्य घायल हो गए। डेट्रॉइट  से लगभग 65 किलोमीटर उत्तर में एक छोटे से शहर ऑक्सफोर्ड में हमले को लेकर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

  ओकलैंड काउंटी अंडरशेरिफ माइकल जी मैककेबे के मुताबिक मारे गए तीन छात्रों में एक 16 वर्षीय लड़का, एक 14 वर्षीय लड़की और एक 17 वर्षीय लड़की शामिल हैं। मैककेबे ने कहा कि आठ अन्य लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक शिक्षक भी है। इनमें से छह लोगों की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने स्कूल में कई खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। यह माना कि लगभग 15-20 राउंड गोलियां चलाई गईं हैं। संदिग्ध ने बॉडी आर्मर नहीं पहना था। पुलिस विभाग के अनुसार इस वारदात में हमलावर अकेले ही था।

 गोली क्यों चलाई गई इसकी जांच अभी जारी है। रोचेस्टर हिल्स फायर डिपार्टमेंट के जन सूचना अधिकारी जॉन लाइमैन के अनुसार, लगभग 25 एजेंसियों और करीब 60 एम्बुलेंस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी मैककेबे ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चला है कि मारे गए तीन छात्रों को निशाना बनाया गया था या नहीं। उन्होंने कहा, ‘हमने यह सुनिश्चित करने के लिए हाई स्कूल के तीन स्वीप किए हैं कि कोई अन्य पीड़ित हो, हम अभी भी इसकी जांच कर रहे हैं।एवरीटाउन फॉर गन सेफ्टी के अनुसार, यह इस साल अब तक की सबसे घातक स्कूल शूटिंग थी। एवरीटाउन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार की घटना से पहले, 2021 में संयुक्त राज्य भर के स्कूलों में 138 गोलीबारी हुई थी।

उन घटनाओं में, 26 मौतें हुईं, पर हर बार दो से अधिक मौतें नहीं हुई। अमेरिकी इतिहास में सबसे घातक स्कूल गोलीबारी अप्रैल 2007 में वर्जीनिया के ब्लैक्सबर्ग में वर्जीनिया टेक पर हमला था। इसमें शूटर सहित 33 लोग मारे गए थे। इसके बाद दिसंबर 2012 में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय पर हमला हुआ था, जिसमें 28 लोग मारे गए थे। इसमें 20 बच्चे और शूटर शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.