टी.बी. उपचार नियंत्रण प्रयासों में निजी क्षेत्र को जोड़े : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 10-12-2021 06:14 PM

भोपाल   राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि टी.बी. रोग के प्रसार की आशंका वाले उद्योगों, व्यवसायों से रोग परीक्षण और उपचार प्रयासों में सहयोग प्राप्त किया जाए।

टी.बी. रोग के कारणों, उपचार संबंधी जानकारियों के संबंध में जन-जागरण के कार्य किए जाए। स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के पूर्व संबंधित क्षेत्र में दृश्य-श्रव्य के विभिन्न माध्यमों के कार्यक्रम किए जाए। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन में टी.बी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ, जिनसे क्षय रोग पीड़ित होने की आशंका होती है, वहाँ पर नियोजकों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र स्थापित किए जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टी.बी. रोग की जितनी जल्दी पहचान होगी, उसका उपचार उतनी जल्दी होता है। अतः रोग के कारणों के संबंध में व्यापक जन-जागृति के प्रयासों के साथ ही पूरा इलाज रोगी को मिलें, इसके लिए निरंतर चिंतन कर नवाचार किए जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य की निगरानी किया जाना बहुत आवश्यक है। रोग नियंत्रण प्रयासों की क्षेत्रवार, कार्यवार, साप्ताहिक, मासिक और त्रैमासिक समीक्षाएँ की जाए। उन्होंने गाँव स्तर पर क्रियान्वयन कराने के लिए भी कहा, जिससे जमीनी सच्चाइयों के आधार पर कार्य-योजना को अद्यतन किया जाए।

राज्यपाल का टी.बी. एसोसिएशन के मानसेवी सचिव डॉ. जी.पी. सक्सेना ने स्वागत किया। आभार प्रदर्शन जयपाल सचदेव ने किया। एसोसिएशन के द्वारा किए जा रहे कार्यों और राज्य में टी.बी. उन्मूलन के लिए हो रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि रोगी की पहचान के लिए केमिस्ट के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का ऐप संचालित है। देश का एकमात्र राज्य मध्यप्रदेश है, जहाँ निजी क्षेत्र की सहभागिता के साथ रोग उन्मूलन के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, राज्य क्षय अधिकारी डॉ. वर्षा राय, जिला क्षय अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा, समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.