मांगों को लेकर शिक्षकों का महासम्मेलन 25 दिसंबर को

Updated on 08-12-2021 06:32 PM

भोपाल अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों का महासम्मेलन  25 दिसंबर को  होने जा रहा है। राजधानी में होने वाले इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। वर्तमान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक प्रदेशभर में मनोकामना यात्रा निकाल रहे हैं। जिसका समापन 25 दिसंबर को भोपाल में होगा। भोपाल आने से पहले शिक्षक बेतवा किनारे भोजपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महादेव (भोजेश्वर शिव) के सामने पुरानी पेंशन की अर्जी लगाएंगे। शिक्षक 12 दिसंबर को भोजपुर पहुंच रहे हैं।

यहां भोपाल-नर्मदापुरम (होशंगाबाद) संभाग के शिक्षकों का सम्मेलन होगा।जिसमें भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद 25 दिसंबर को शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे, यहां महासम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया जा रहा है। 25 दिसंबर को शिक्षक सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी समस्या बताएंगे।भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से भोजपुर लगभग पांच हजार शिक्षकों के आने की संभावना जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने कर्मचारी को अंतिम आहरित वेतन की 50 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप देने की व्ववस्था वर्ष 2005 में समाप्त कर दी है।वर्ष 2011-12 में लागू अंशदान पेंशन योजना से शिक्षकों को नुकसान है। संघ के पदाधिकारी बताते हैं कि उन्हें वर्ष 2016 से छठवां वेतनमान मिला है। जबकि नियमित कर्मचारियों को वर्ष 2006 से। इसलिए अंशदान पेंशन योजना के लिए शिक्षकों से अब तक तीन से छह लाख रुपये की कटौती हो पाई है।

इनमें से 60 प्रतिशत राशि सेवानिवृत्ति के समय उन्हें दे दी जाती है और 40 प्रतिशत राशि पर आठ प्रतिशत की दर से ब्याज देकर पेंशन तय की जाती है। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए पहली अर्जी सात नवंबर को रामराजा दरबार ओरछा में लगाई। इसके बाद महाकाल, ओंकारेश्वर नाथ, शारदा माता मैहर, पीतांबरा शक्तिपीठ दतिया में अर्जी लगा चुके हैं। अब भोजेश्वर महादेव के दरबार में अरदास करने की तैयारी है।

ज्ञात हो कि प्रदेश में दो लाख 85 हजार शिक्षक हैं। मध्य प्रदेश आजाद अध्यापक-शिक्षक संघ के बैनरतले होने वाले आंदोलन की रणनीति संघ ने किसी राजनीतिक दल की तरह बनाई है। शिक्षक सात नवंबर से प्रदेश के विभिन्न् धार्मिक स्थलों पर मनोकामना यात्रा के नाम से इकठ्ठे हो रहे हैं। वहां पूजा-अर्चना करते हैं और पुरानी पेंशन बहाली के लिए वहां एक अर्जी लगाकर आते हैं। इसके बाद उसी स्थान (क्षेत्र या शहर) पर सम्मेलन होता है। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों (भाजपा के पदाधिकारी) को आमंत्रित किया जाता है। शिक्षक उन्हें अपने साथियों (जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन नहीं या डेढ़-दो हजार रुपये मिल रही है) और शिक्षक की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों की व्यथा सुनाकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए उनका भरोसा जीतते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.