इंदौर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए जारी टेंडर कैंसल, वापस बुलाएंगे

Updated on 22-09-2024 11:21 AM

 इंदौर । इंदौर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए जारी टेंडर नगर निगम ने निरस्त कर दिए हैं। अब इन सड़कों के लिए दोबारा टेंडर जारी किए जाएंगे। निगम ने इन सड़कों के लिए चार अलग-अलग पैकेज में टेंडर जारी किए थे। आरोप है कि चार निर्माण एजेंसियों ने आपस में संगमत होकर इस तरह से टेंडर डाले थे कि चारों ही एजेंसियों को काम मिल जाए।


रेट भी ज्यादा थे। इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने टेंडर निरस्त कर दोबारा बुलवाने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। ज्यादा कंपनियां आएंगी तो गुणवत्ता भी बढ़ेगी और निगम को आर्थिक लाभ भी होगा।


केंद्र सरकार ने इंदौर की 23 सड़कों के लिए 468 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। मास्टर प्लान की ये सड़कें तेजी से बन जाएं, इसके लिए निगम ने चार अलग-अलग पैकेज में टेंडर जारी किए थे। इनमें पीडी अग्रवाल, बीआर गोयल, सोम प्रोजेक्ट और हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर ने रुचि दिखाई थी।


आरोप है कि चारों निर्माण एजेंसियों ने संगमत होकर रिंग बनाने के साथ चार पैकेज में हर एक में दो टेंडर डाले। इस तरह से आठ टेंडर इस तरह से डाले गए थे कि चारों एजेंसियों को काम मिल जाए। फाइनेंशियल बिड में सड़कों को बनाने के रेट नौ से 11 प्रतिशत तक ज्यादा आए थे। इसके बाद महापौर के निर्देश पर जनकार्य विभाग ने टेंडर निरस्त कर दोबारा बुलाने का निर्णय लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.