बाइक टकराई कार से, तो ले ली चाकू से गोदकर जान

Updated on 29-11-2021 10:38 PM

भोपाल शहर के सूखी सेवनिया थाना  स्थित पिपलिया बाज खां में एक कार को बाइक से टक्कर लग गई तो कार सवार ने दोस्तों के साथमिलकर बाइक वाले की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले चार आरोपितों को  गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण मरने वाली की बाइक और आरोपितों की कार में टक्कर होने के बाद विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार ग्राम पिपलिया बाज खां में रहने वाला सुनील नामदेव (26) कोहेफिजा में राकेश कुकरेजा के घर ड्रायवरी करता था।

सुनील रोज रात करीब 11 बजे तक अपने घर पहुंच जाता था, लेकिन विगत बुधवार रात वह घर नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह करीब सात बजे उसके पिता मंडी जाने के लिए निकले तो घर से करीब 100 मीटर दूरी पर टपरे में उसकी बाइक खड़ी मिली। बाइक के पास सुनील लहूलुहान स्थिति में पड़ा था। उसके गाल, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के गहरे निशान थे। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हमीदिया जाने की सलाह दी। हमीदिया पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि सुनील की बाइक नीलेद्र मीणा की कार से टकरा गई थी।

इसको लेकर उनके बीच बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर नीलेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के मामले में नीलेंद्र मीणा एवं उसके भाई शुभम मीणा समेत शाहरुख और वलीम उर्फ बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। परिजन ने पूछताछ में किसी पर संदेह नहीं जताया था।

पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करने के लिए घटनास्थल से मुख्य सड़क तक करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले थे। साथ ही दर्जनभर आपराधिक प्रवृत्तियों के लोगों से पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर स्थानीय निवासी लीनेंद्र उर्फ नीलेंद्र मीणा पिता विनोद मीणा (25) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी तरुण कलावत एवं शाहरुख तथा वलीम खान के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.