पाकिस्तान में सरकार और सेना के बीच तकरार बढ़ी, इमरान की पीएम पद से छुट्टी तय

Updated on 15-11-2021 07:04 PM

नई दिल्ली पाकिस्तान में सरकार और सेना के बीच आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर तकरार तेज हो गई है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि सेना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पद से हटाने की तैयारी कर रही है। 20 नवंबर को लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम आईएसआई के डीजी का पद संभालने जा रहे हैं। इसे लेकर इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के बीच तकरार चरम पर जा पहुंची है।

बाजवा चाहते हैं कि आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को पद पर बनाए रखा जाए। सूत्रों ने उन दो विकल्पों के बारे में जानकारी दी है, जिन्हें इमरान के सामने रखा गया है। इनमें से पहला विकल् यह है कि इमरान खान खुद 20 नवंबर से पहले पद से इस्तीफा दे दें और दूसरा विकल् है कि संसद में विपक्ष इन हाउस बदलाव करेगा। इन दोनों ही विकल्पों में इमरान खान का पद से जाना तय है।

सूत्रों ने यह भी कहा कि आने वाले हफ्तों में पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान तहरीक इंसाफ का साथ उसके दो गठबंधन दल मुतहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग छोड़ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि पीटीआई के परवेज खटक और पाकिस्तान मुस्लिम लीग के शाहबाज शरीफ संभावित प्रधानमंत्री पद के लिए प्रमुख नाम हैं। पाकिस्तान सरकार ने पिछले हफ्ते ही तहरीक लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के सैकड़ों समर्थकों को रिहा किया है। ताकि हिंसक प्रदर्शनों को खत् किया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.