जिंदा मरीज को परिवार ने मरा माना, सागर के बड़े अस्पताल में करने लगे तबाही, डॉक्टरों ने छुपकर बचाई जान

Updated on 27-09-2024 11:31 AM
सागर: बुंदेलखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गुरूवार आधी रात को हंगामा खड़ा हो गया। एक प्रसूता के इलाज की बात को लेकर परिजन व भीड़ ने लेबर रूम के कॉरिडोर में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने दरवाजे तोड़ दिए और चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया।

हालात इतने बिगड़ गए कि अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ तो क्या पुलिस आरक्षक तक को चैनल गेट के अंदर होकर अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीएमसी में मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 9 की निवासी सुमन पति अमित पटेल को बीते दिनों प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। उसका सीजर किया गया था।

इंफेक्शन के कारण टांके पक गए तो परिजन ने उसे लेबर रूम में मौजूद डॉक्टरों को दिखाया। लेबर रूम के बाजू वाले वार्ड में सुमन को भर्ती कर इलाज चल रहा था, इसी दौरान देर रात परिजन व उनके साथ आए कुछ युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

जिंदा मरीज को परिजनों ने मरा माना

प्रसूता जिंदा थी पर परिजन ही चिल्लाने लगे मार डाला। उसके बाद हंगामा करने लगे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक प्रसूता सुमन स्वस्थ्य है व उसका इलाज चल रहा है। बावजूद इसके परिजन व उनके साथ मकरोनिया और सदर इलाके से आए खुद ही चिल्लाना शुरू कर दिया कि उनका मरीज मर गया है। उसे अस्पताल स्टाफ की लापरवाही ने मार डाला। इसके बाद लेबर रूम के बाहर हंगामा शुरू हो गया।


पुलिस चौकी के स्टाफ को भी नहीं बख्शा


अस्पताल में हंगामे की खबर मिलते ही सीनियर डॉक्टर, सुरक्षागार्ड, सुपरवाइजर और पुलिस चौकी का अमला लेबर रूम पहुंच गया था। युवकों व परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे समझने को तैयार ही नहीं थे। सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। वे स्टाफ को मारने तक दौड़े।


पत्थर मारकर ताला तोड़ने की कोशिश


हालात बिगड़ते देख कॉरिडोर के चैनल गेट पर अंदर से ताला लगा दिया गया। ताकि लेबर रूम तक कोई न पहुंच सके। ताकि इस हंगामे से बाकी मरीज डिस्टर्ब न हो। हंगामे से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूसरे मरीज और परिजन सकते में आ गए। कुछ युवकों ने भारी पत्थर से चैनल गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया तो कुछ युवकों ने कांच के गेट तोड़ डाले।


सीएसपी और डीन मौके पर पहुंचे


मामले में बीएमसी के डीन डॉ. पीएस ठाकुर और सीएसपी को मौके पर पहुंचे। हंगामा करने वाले जिस प्रसूता सुमन पटेल की डॉक्टरों की लापरवाही से मौत की बात कहकर उत्पात मचा रहे थे, जब अधिकारी पहुंचे तो उसकी पल्स चल रही थी। प्रसूता होश में थी।


दर्द से बिलखती मिली प्रसूता


सीजर और टांके पके होने की वजह से दर्द से बिलख रही थी। परिजन उसे तड़पता छोड़ उसकी मौत की बात कहकर हंगामा करने लगे थे। सीएसपी ने परिजन को भी फटकार लगाई और बाकी लोगों को अस्पताल से बाहर कराया, जब जाकर स्थिति शांत हो सकी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.