मप्र पहुंची तिरुपति प्रसादम विवाद की आंच, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले- महाकाल के प्रसाद की भी हो जांच

Updated on 22-09-2024 11:26 AM

भोपाल। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने उज्जैन के महाकाल के लड्डू प्रसाद की भी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जांच करके यह देखा जाना चाहिए कि कहीं उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी उसी तरह का घी का तो प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में उपयोग किया गया है।


मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने यह मांग करते हुए आरोप लगाया कि तिरुपति मंदिर में अमानक लड्डू प्रसाद के लिए आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार दोषी है, जिसने इस तरीके का टेंडर निकाला, जिसमें 350 रुपये किलोग्राम के रेट से घी खरीदकर लड्डू प्रसाद बनाने में प्रयोग किया गया। सवाल यह है कि आखिर इतने में शुद्ध घी कैसे मिलेगा। शुद्ध घी की कीमत बाजार में एक हजार से लेकर 1200 रुपये तक है।

मंत्री सारंग बोले- यह अंतरराष्ट्रीय साजिश


वहीं, तिरुपति मंदिर के अमानक लड्डू प्रसाद मामले में मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भी बयान दिया। मीडिया से बातचीत में मंत्री सारंग ने आंध्र प्रदेश की पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर करोड़ों हिंदुओं के आदर व श्रद्धा का केंद्र है। वहां के लड्डू प्रसाद में मिलावट करना, अंतरराष्ट्रीय साजिश मालूम पड़ती है। हमें यह सोचना पड़ेगा कि जगन मोहन रेड्डी ने ऐसा क्यों किया?

मंत्री सारंग ने विपक्षी दल कांग्रेस को भी लगे हाथ लपेटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह के कृत्य को संरक्षण क्यों दे रही है, यह भी विचारणीय है। आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष के नेता हिंदू धर्म और देवी-देवताओं का लगातार अपमान करते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.