मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान की सरकारी पिस्तौल ट्रेन से गायब, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

Updated on 30-10-2024 12:06 PM

विदिशा। विगत रविवार की रात को रेवांचल एक्सप्रेस में सतना से भोपाल की यात्रा कर रहे सीएम की सुरक्षा में तैनात एक जवान का बैग सोते समय चोरी हो गया। बैग में नौ एमएम ग्लाक पिस्टल मय मैगजीन 12 राउंड, एक वायरलेस सेट और तीन रेलवे वारंट रखे हुए थे। जवान की जब नींद खुली, तब तक ट्रेन विदिशा रेलवे स्टेशन के आसपास आ चुकी थी। फरियादी ने भोपाल पहुंचकर रानी कमलापति स्टेशन पर जीआरपी में मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद प्रकरण शून्य पर कायम होकर विदिशा जीआरपी को भेजा गया है। मामला सीएम सुरक्षा में तैनात जवान से जुड़ा होने के कारण सतना से विदिशा तक जीआरपी जांच में जुट गई है।


यह है घटनाक्रम

जीआरपी थाना प्रभारी भवानीप्रसाद उइके ने फरियादी भोपाल निवासी मुकेश शुक्ला के हवाले से बताया कि 27 अक्टूबर की रात मुख्यमंत्री की सुरक्षा वाले चार जवान सतना से रानी कमलापति आने के लिए रेवांचल एक्सप्रेस में बैठे थे। उन्होंने बताया कि फरियादी मुकेश शुक्ला कोच बी-वन बर्थ नंबर 15 पर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वह अपना साईड बैग बर्थ के नीचे रखकर अपनी बर्थ पर सो गए।


चोरी कहां हुई, यह स्पष्ट नहीं


जब फरियादी मुकेश की नींद खुली तो साईड बैग नहीं था। आसपास भी तलाश किया, लेकिन बैग नहीं मिला। बैग में पिस्टल, एक वायरलेस सेट सहित अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि घटना कहां हुई है, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन फरियादी की नींद विदिशा से निकलने के बाद खुली थी। इसलिए यह प्रकरण विदिशा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। सभी स्टेशनों के सीसीटीवी आदि भी खंगाले जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.