कश्मीरी पंडितों की पीड़ा समझने वाले ने एक झटके में हटाया अनुच्छेद 370 : सीएम योगी

Updated on 15-11-2021 07:04 PM

नई दिल्ली  मुख्यमंत्री ने कहा की 500 वर्षों तक राम मंदिर का आंदोलन चला।  हुक्मरानों तक इसकी आवाज नहीं पहुंची। कश्मीरी पंडितों की पीड़ा भी हुक्मरानों ने नहीं सुनी। जिन्होंने कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को अपना समझा उन्होंने एक झटके में 370 हटा दिया। मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किस दल को मौका नहीं मिला है। सीएम योगी एनजीओ ब्राह्मण परिवार के 16वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में कानपुर रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा जब हम ब्राह्मणों की बात करते हैं, तो एक अवधारणा अपने आप सबके सामने जाती है।

 ब्राह्मण का अर्थ है संस्कार, संस्कृति और धर्म। वे खुद पीड़ित हैं लेकिन अपने धम्र पर हमले नहीं होने देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण सनातन धर्म के आधार हैं और उन्होंने वर्षों से संस्कृति और धर्म को संरक्षित किया है। सीएम योगी राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि, अयोध्या के लिए मौका मिला तो राम भक्तों पर गोलियां चलवा दीं। कश्मीर में मौका मिला लेकिन कुछ नहीं किया। इस सरकार को मौका मिला मंदिर निर्माण शुरू हो गया। कश्मीर से 370 हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत तब महान बना था जब चाणक्य एक नई दिशा दे रहे थे। उन्होंने ब्राह्मणों से कहा कि वह चाणक्य के वंशज हैं।

उस काल में लोग अकबर की चाटुकारिता करते थे। लेकिन तुलसीदास जी ने कहा था कि राजा अकबर नहीं, राजा राम हैं।  अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश पर हमला किया। कहा, पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना सरदार वल्लभ भाई पटेल से करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए एक राष्ट्रीय नायक की तुलना जिन्ना से नहीं की जा सकती। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भारत के ऋषि मुनियों ने दिया था। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे देश की ऋषि परंपरा कहती है कि हम श्रेष्ठ बनें और पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाएं। इसी भावना से हम देश ही नहीं पूरे विश्व को अपने परिवार के समान मानते हैं।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात रविवार को कानपुर रोड के अवस्थी लान में रविवार को आयोजित ब्राह्मण परिवार के 16 वें स्थापना दिवस समारोह में कही। राजनाथ सिंह ने समारोह में भगवान राम परशुराम के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि वह ब्राह्मण समाज के इस कार्यक्रम में आते रहते हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज को स्थापना दिवस समारोह के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही इसके संस्थापक सिंह शंकर अवस्थी को कहा कि उन्होंने बड़े मनोयोग से सभी को जोड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.