जल जीवन मिशन से प्रदेश की ग्रामीण आबादी को मिलेगा घर में नल से जल

Updated on 04-10-2021 07:24 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रामीण आबादी को पेयजल की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन की सौगात पूरे राष्ट्र को दी है। मिशन के माध्यम से गाँव-गाँव नलजल योजनाओं के माध्यम से हर घर में नल से शुद्ध जल देना सुनिश्चित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में मिशन में तेजी से कार्य हो रहा है। पिछले 16 माह में कोरोना काल के बावजूद भी मिशन के कार्यों की गति को बनाए रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 3401 ग्राम, 33 हजार 996 आँगनबाड़ी केन्द्रों और 56 हजार 369 स्कूल में नल से जल पहुँचाया जा चुका है। ग्रामीण आबादी में 41 लाख 79 हजार 60 घरों में नल से जल की व्यवस्था की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आगामी 2 वर्ष में प्रदेश के सभी ग्रामों में घर-घर नल से जल पहुँचना शुरू हो जाए। इसके लिए सभी ग्रामों में जल स्रोत भी तलाशे जा रहे है। जिन ग्रामों में जल स्रोत नहीं है, वहाँ नवीन जल स्रोत विकसित कर नलजल योजना शुरू की जाएगी। यह कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण आबादी विशेषकर महिलाओं को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए 15 अगस्त 2019 को जल मिशन की घोषणा की। आज यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। अब महिलाओं को घर पर ही नल के माध्यम से पेयजल मिलने लगा है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्राथमिकता वाले इस मिशन के लिए केन्द्र सरकार पर्याप्त मात्रा में आवंटन भी उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश में जून 2020 से मिशन के माध्यम से गाँवों के हर घर में नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने का सिलसिला प्रारम्भ हुआ। आज 41 लाख 56 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से निरन्तर जल प्रदाय हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन में मौजूदा पेयजल स्रोतों का उपयोग कर और जहाँ पेयजल स्रोत नहीं हैं वहाँ नये स्रोत निर्मित कर ग्रामीण आबादी को नल से जल देकर उनके जीवन में बदलाव लाया जा रहा है। मिशन के क्रियान्वयन से आये बदलाव को प्रदेश के 3401 गाँवों में देखा जा सकता है, जहाँ नल से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। शीघ्र ही प्रदेश के सभी गाँव में मिशन के जरिये नल से घर-घर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मिशन में ग्रामीण आबादी के घरों सहित स्कूल एवं आँगनबाड़ियों में भी पेयजल के लिए नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। लक्ष्य,प्रत्येक ग्रामीण परिवार, आँगनबाड़ी और स्कूल में गुणवत्तापूर्ण और पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना है। अब तक लगभग 34 हजार आँगनबाड़ी और 56 हजार से अधिक स्कूल में नल से पेयजल की व्यवस्था की जा चुकी है। शेष रहे ग्रामीण परिवारों सहित आँगनबाड़ियों और स्कूलों में भी नल से जलापूर्ति के कार्य लगातार जारी हैं। मिशन अंतर्गत योजना निर्माण में जन-भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्रामीणों में नलजल योजना में अपनत्व बना रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
Advt.