भोपाल के जेपी अस्पताल में बना प्रदेश का पहला प्रसूति प्रतीक्षालय, आज होगा शुभारंभ

Updated on 02-10-2024 12:08 PM
भोपाल। प्रदेश में होने वाली मातृ और प्रसवकालीन मृत्यु दर को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र अब प्रसूति प्रतीक्षालय (बर्थ वेटिंग रूम) की सुविधा भी शुरू कर रहा है। इसकी शुरुआत राजधानी के जिला अस्पताल जेपी से होने जा रही है। मंगलवार को सिविल सर्जन डा. राकेश श्रीवास्तव ने शहर के पहले प्रसूति प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। प्रसूति प्रतीक्षालय को सी-ब्लाक में लेबर रूम के सामने बनाया गया है। यहां प्रसव के पूर्व महिलाओं को रखा जाएगा। प्रसूति प्रतीक्षालय की शुरुआत 2 अक्टूबर से जिला चिकित्सालय में होगी।
इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रसूति प्रतीक्षालय में उन गर्भवती महिलाओं को रखा जाएगा, जिन्हें प्रसव पीड़ा के पहले कुछ बीमारी या शारीरिक समस्याएं हैं। उन्हें यहां 10 दिनों तक भर्ती किया जाएगा। प्रतीक्षालय में आठ बिस्तर हैं, जहां सभी सुविधाएं दी गई हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं को उपचार सहित सभी सेवाएं निश्शुल्क दी जाएंगी।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह प्रसूति प्रतीक्षालय दुर्गम क्षेत्रों और अत्यधिक होम डिलीवरी वाले क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं, जहां हाई रिस्क महिलाओं को सही समय पर उपचार मिल सके। इसके लिए अगले वर्ष तक 51 जिलों में 249 चिन्हित डिलीवरी प्वाइंट पर प्रसूति प्रतीक्षालय बनाने की तैयारी है। इसकी स्थापना राज्य के समस्त 51 जिला चिकित्सालय, 47 जिलों के 71 सिविल अस्पताल एवं 127 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी, जो दुर्गम क्षेत्रों में हैं।

संस्थागत प्रसव को मिलेगा बढ़ावा

दरअसल, प्रदेश के कई क्षेत्रों में महिलाएं स्वास्थ्य सुविधाओं से बहुत दूर दुर्गम क्षेत्रों में रहती हैं, जहां अत्यधिक होम डिलीवरी की जाती है। इन क्षेत्रों में मातृ मृत्यु दर ज्यादा है। इसके लिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रसूति प्रतीक्षालय का संचालन शुरू किया जा रहा है। यहां उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसूति प्रतीक्षालय में भर्ती किया जाएगा। जहां सुमन हेल्प डेस्क एवं आशा के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ बीमारियों को ब्यौरा लिया जाएगा।

प्रसूति प्रतीक्षालय में ये होंगी सुविधाएं

- प्रसूति प्रतीक्षालय में मेटरनिटी विंग, एंटी नेटल वार्ड और मेटरनिटी वार्ड होंगे।
- यहां आठ से दस बिस्तर की सुविधा होगी।
- वार्ड में नर्सिंग स्टेशन होंगे।
- पर्याप्त वेंटिलेशन और एसी लगाए जाएंगे।
- वार्मर के साथ तापमान मापने के लिए होम थर्मामीटर का उपयोगा किया जाएगा।
- गोपनीयता के लिए बेड साइड स्क्रीन होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.