फिर पुराने किराए पर चलेंगी सैकड़ों ट्रेनें, बंद होंगे जनरल टिकट

Updated on 13-11-2021 08:14 PM

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से रेगुलर ट्रेनों पर रोक लगा दी गई थी। इसकी जगह स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही थीं। लेकिन अब क्योंकि कोरोना भी काबू में है और स्थिति भी काफी सुधर चुकी है, ऐसे में रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए फिर रेगुलर ट्रेनों को शुरू कर दिया है। जानकारी दी गई है कि कुछ दिनों के अंदर ही 1700 से अधिक ट्रेनें, रेगुलर ट्रेनों के तौर पर रिस्टोर कर दी जाएंगी।

जारी सर्कुलर में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है अब फिर प्री कोविड वाले रेट लागू कर दिए गए हैं। मतलब अभी तक जो स्पेशल किराया दिया जा रहा था, अब वो बदल जाएगा और फिर रेगुलर किराया देना होगा। इस सब के अलावा अब जनरल टिकट वाला सिस्टम भी खत्म होने जा रहा है। कहा गया है कि अब सिर्फ रिजर्व और वेटिंग टिकल वालों को ही यात्र करने की अनुमति रहेगी। जनरल क्लॉस वाली टिकट मौजूद नहीं रहने वाली है। इस बात पर भी जोर दिया गया है कि पहले से बुक हो चुकीं ट्रेन टिकट पर एक्स्ट्रा किराया नहीं वसूला जाएगा, वहीं कोई पैसा वापस भी नहीं होगा।

  अब इतने परिवर्तन जरूर किए जा रहे हैं, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जारी रहने वाला है। हर नियम का सख्ती से पालन जरूरी है और नियम टूटने पर एक्शन भी होगा। 25 मार्च, 2020 को ट्रेन सर्विस को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था। 166 साल में ऐसा पहली बार हुआ था जब ट्रेन का परिचालन रुक गया था। लेकिन बाद में माल गाड़ी और फिर श्रमिक ट्रेनों को चलने की अनुमति दे दी गई थी। फिर बाद में स्पेशल ट्रेन चलाने का दौर शुरू हुआ और रेगुलर ट्रेनों के नंबर में बदलाव कर दिए गए। लेकिन अब फिर प्री कोविड वाली स्थिति लौट चुकी है। स्पेशल ट्रेन का दौर भी खत्म कर दिया गया है और किराया भी पुराना वाला ही देना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.