'घर-घर में खौफ हो', लाडली बहनों को लेकर वीडियो पोस्ट करने वाले यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह पर FIR

Updated on 04-10-2024 11:53 AM
जबलपुर: ओमती पुलिस थाना में बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक एडवोकेट राहुल श्रीवास्तव ने एक लिखित शिकायत की है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य की लोकप्रिय 'लाडली बहना योजना' का मजाक उड़ाने का यह मामला है। मितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और कूटरचित वीडियो पोस्ट किया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

मितेंद्र सिंह ने पोस्ट किया है भ्रामक वीडियो

दो अक्टूबर की देर रात बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के संयोजक एडवोकेट राहुल श्रीवास्तव ने सीएसपी ओमती, पंकज मिश्रा को शिकायत दी थी। आवेदन में आरोप लगाया है कि मितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ अपमानजनक और भ्रामक भाषा का प्रयोग किया गया है। वीडियो में मितेंद्र सिंह ने 'लाडली बहना योजना' का मजाक उड़ाते हुए कहा कि "घर-घर में खौफ हो", जो कि प्रदेश की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री का है अपमान


शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह के बयान न केवल मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद का अपमान करते हैं, बल्कि यह भी संकेत देते हैं कि कांग्रेस नेता का इरादा प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का है। राहुल श्रीवास्तव ने मितेंद्र सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसे राजद्रोह के तहत कार्रवाई योग्य बताया है।


स्थायी रूप से बंद कर दें एक्स आईडी


साथ ही, शिकायत में यह अनुरोध किया गया है कि मितेंद्र सिंह की एक्स आईडी को स्थायी रूप से बंद किया जाए। आगे इस प्रकार की भ्रामक सामग्री पोस्ट न की जा सके। शिकायत की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ओमती पुलिस ने इसे रो. सान्हा क्र. 072 दिनांक 03/10/2024 पर दर्ज कर लिया और मितेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 353 (2) और 356 (1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा मितेंद्र सिंह द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ भ्रामक और उत्तेजक सूचनाएं फैलाने के आरोपों की पुष्टि की जा रही है।


एक्स आईडी बंद करने की मांग की


बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रभात साहू ने भी कांग्रेस नेता मितेंद्र सिंह की इस हरकत की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति इस प्रकार का मजाक और भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास प्रदेश की शांति और समृद्धि के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनकी एक्स आईडी को स्थायी रूप से बंद करने की अपील की। ओमती पुलिस द्वारा मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।


पुलिस ने जांच शुरू कर दी


पुलिस ने मितेंद्र सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े सभी पोस्टों की जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि भ्रामक और कूटरचित जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों को रोका जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.