शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Updated on 11-12-2021 10:45 PM

 भोपाल शहर के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के बीच  जमकर लात-घूंसे चले। शिक्षक ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची।

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सहायक संचालक कनक प्रसाद के नेतृत्व में दो प्राचार्यों की जांच समिति गठित कर दी। मामले में डीईओ ने तत्काल शिक्षक को प्रधनाध्यापक के साथ दुर्व्यवहार करने पर शासकीय उमावि स्टेशन कन्या स्कूल में अटैच कर दिया। दरअसल, शासकीय माध्यमिक स्कूल कोकता के प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल वर्मा और प्राथमिक शिक्षक के बीच गुरुवार को विवाद हो गया।

कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रधानाध्यापक ने कक्षाओं में बेंच-डेस्क सही तरीके से दूर-दूर करने के निर्देश दिए, लेकिन शिक्षक अनसुना कर गए। दोनों के बीच बहस छिड़ गई। इसके बाद शिक्षक ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी।

प्रधानाध्यापक ने शुक्रवार को इसकी शिकायत लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य को आवेदन देकर की। मामले का वीडियो और फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद डीईओ नितिन सक्सेना ने दोनों पक्षों को सुना और तत्काल कार्यवाही करते हुए शिक्षक को उस स्कूल से हटाया। मामले में जांच समिति गठित की गई है।

 समिति की रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही भी हो सकती है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच करीब छह माह से अधिक समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को विवाद काफी बढ़ गया। इस कारण दोनों में मारपीट की स्थिति बन गई। पीड़ित प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल वर्मा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक बलराम दुबे छह माह से अपनी मनमानी कर रहे थे।

स्कूल में कभी भी समय से उपस्थित नहीं होते थे। कभी वे मेरे निर्देश को गंभीरता से नहीं लेते थे। इस कारण कहा-सुनी हो गई और वे मेरे साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इन्हें अपने स्कूल से दूसरी जगह भेजने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवेदन दिया है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल नितिन सक्सेना का कहना हैकि मामले की शिकायत मिलने पर सबसे पहले शिक्षक को दूसरे स्कूल में भेजा गया है। जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.