खेलने निकले थे घर से, मौत बन इंतजार कर रहा था अवैध खनन का गड्ढा, शिवपुरी में 8, 6 और 4 साल के बच्चों की डूबने से मौत

Updated on 29-09-2024 11:58 AM
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से लापरवाही के कारण एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवोदा गांव में एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चे अवैध खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। जब 8 साल का नीरज, 6 साल का संजय और 4 साल का वीर गांव के बाहर खेलने गए थे। उनके साथ और भी बच्चे थे। खेलते-खेलते ये तीनों बच्चे पानी से भरे गड्ढे में उतर गए। पानी गहरा होने के कारण एक समय के बाद तीनों डूबने लगे।

पानी के बाहर मिली तीनों की चप्पलें


अन्य बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। फिर न बचा पाने की हालात में भागते हुए बंजारा बस्ती में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। बस्ती के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्चों की चप्पलें पानी के बाहर पड़ी हैं लेकिन बच्चे कहीं नहीं दिख रहे थे।

परिजनों को नहीं हुआ यकीन


ग्रामीणों ने गड्ढे में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को यकीन नहीं हुआ और वे बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

5 से 10 फीट तक गड्ढों की गहराई


बताया जा रहा है कि इलाके में अवैध खनन के चलते ऐसे कई गड्ढे हैं। इनकी गहराई 5 से 10 फीट तक है। पहले इन गड्ढों से फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मुरम निकाली जाती थी। लेकिन अब यहां अवैध खनन का धंधा चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.