नगरपालिका के पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाया जा रहा : मजदूर संघ

Updated on 11-12-2021 06:02 PM

होशंगाबाद  भामसं. से संम्बध नपा कर्म. मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने विग्यप्ति जारी करते हुये बताया हैं कि वर्ष 2015 से वर्ष 2019 तक नगरपालिका में जो भ्रष्टाचार आर्थिक घोटाले हुये हैं वो सर्वविदित हैं क्योंकि समय से पहले परिषद का कार्यकाल समाप्त होने पर भी राजनैतिक पार्टियों ने इस घटना से कोई सबक लेकर दोषियों को प्रदेश स्तर पर पद देकर सम्मानित करके भ्रष्टाचार को दबाने की ताकत दी हैं।

 मजदूर संघ के पास ऐसे तथ्य सबूत हैं जिसमे तत्कालीन नगरपालिका पार्षद, अध्यक्ष और कर्मचारी अधिकारी की मिलीभगत से अपने परिवार के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का लाभ लिया गया हैं जोकि जांच का विषय हैं। राजनैतिक दबाब में पीएम आवास योजना भ्रष्टाचार मामले में तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षद एवं दोषी अधिकारी कर्मचारियों को बचाया जा रहा है।

दबाब के कारण स्थगन आदेश के बाद भी नगरपालिका सीएमओ पुन: पदस्थ नहीं किया जा रहा है। जबकि पीएम आवास योजना घोटाले का खुलासा सीएमओ की देखरेख में हुई जांच में हुआ है। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि योजना में ढाई लाख रूपये की जगह 3 से साढे 3 लाख रूपये तक ज्यादा हितग्राहियों के खातों में डाले गये।

क्या कारण हैं कि नगरपालिका के इतिहास में पहली बार पदस्थ महिला सीएमओ जो नेशनल अवार्ड लेकर आई हैं जिससे पूरे देश में होशंगाबाद का होशंगाबाद का नाम रोशन हुआ है। ऐसा क्या हुआ कि अवार्ड लाने के साथ ही उनके स्थानांतरण के आदेश भी गये और आनन फानन में रिलीव कर दिया गया।

फिलहाल पूरा मामला सुर्खियों में है जिन लोगों ने योजना का लाभ गलत तरीके से लिया है और जिन लोगें के माध्यम से इनके खातों में राशि डाली गई है। ऐसे किसी भी दोषी पर अब तक आपराधिक मामला दर्ज क्यों नही कराया गया जबकि यह अमानत में खयानत का मामला है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.