विदेश यात्रा करने वाले पासपोर्ट के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Updated on 29-09-2024 12:08 PM

 इंदौर । अगर आप भारत के बाहर किसी भी देश की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास पासपोर्ट होना आवश्यक है। इसके बगैर आप यात्रा नहीं कर पाएंगे। भारत सरकार ने पासपोर्ट की प्रक्रिया आसान कर दी है। अब भारत का कोई भी नागरिक घर बैठे पासपोर्ट के लिए आनलाइन आवेदन कर सकता है।


आवेदन के बाद ऑनलाइन ही अपाइंटमेंट लेकर नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय में जाकर वर्तमान पता, जन्म तारीख और पहचान के दस्तावेज का सत्यापन करवाना होगा। इसके बाद पुलिस सत्यापन होने के बाद आपका पासपोर्ट बनकर घर आ जाएगा।


अब तत्काल में ऑनलाइन आवेदन कर आप सात दिन में पासपोर्ट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको शुल्क कुछ अधिक देना होगा। पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते है और पुराना भी रिन्यू करवा सकते है। आवेदन करने से पहले जान लें कि आधार कार्ड, पैनकार्ड, 10वीं की अंकसूची, बैंक पासबुक, लाइसेंस आदि में आपका नाम और जन्म तारीख एक जैसी होना चाहिए।


इस तरह कर 
सकते हैं आवेदन

  • पासपोर्ट सेवा वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं।
  • न्यू यूजर पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर जाकर बनाई गई आईडी से लागइन करें।
  • लागइन होने के बाद अप्लाई फार फ्रेश पासपोर्ट या री-इश्यू पासपोर्ट पर क्लिक करें।
  • यहां आपको आनलाइन फार्म भरना होगा।
  • यहां नया पासपोर्ट, री-इश्यू, सामान्य या तत्काल, 36 पन्ने या 60 पन्ने का चयन अपने हिसाब से करना होगा।
  • फिर फार्म में सभी जानकारी, नाम, पिता का नाम, पता आदि अपने दस्तावेज के अनुसार सही भरें।
  • ऑनलाइन फीस भरने के बाद शेड्यूल अपाइंटमेंट का चयन करें।
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय का चयन करें।
  • अपाइंटमेंट की स्लीप निकालें और मोबाइल पर भी एसएमएस आएगा।
  • अपाइंटमेंट की तारीख पर पासपोर्ट कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं।
  • पुलिस सत्यापन होने के बाद पासपोर्ट आपके घर पहुंच जाएगा।

निवास का प्रमाण

इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट, फोटोयुक्त बैंक पासबुक (वर्तमान की तीन माह की इंट्री के साथ), राशन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।


जन्म का प्रमाण

जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैनकार्ड, 10वीं की अंकसूची का उपयोग कर सकते हैं।


पासपोर्ट बनवाने का खर्च

नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये फीस देनी होती है। इसमें 36 पेज की बुकलेट 10 साल की वैधता के साथ मिलती है। यदि किसी को तत्काल पासपोर्ट बनवाना है, तो इसके लिए 2000 रुपये अतिरिक्त फीस लगती है। नाबालिग बच्चे का पासपोर्ट बनवाने के लिए 1000 रुपये फीस लगेगी।

नाबालिग के पासपोर्ट की वैधता पांच साल रहेगी। नाबालिग का तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए भी 2000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यदि किसी को 60 पेज की बुकलेट चाहिए, तो इसके लिए 3000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।


पुलिस सत्यापन के बाद मिलता है पासपोर्ट

आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदक को नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए ऑनलाइन ही अपाइंटमेंट लेना होता है। ऑनलाइन अपाइंटमेंट की तारीख और समय पर पासपोर्ट कार्यालय जाकर सभी वैध दस्तावेज की मूल और फोटोकॉपी दोनों बताने होंगे।

सत्यापन के बाद पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया के लिए आवेदन आगे बढ़ जाता है। आवेदक का थाना क्षेत्र से पुलिस सत्यापन होने के बाद 15 दिन में पासपोर्ट घर के पते पर पहुंचा दिया जाता है।


सामान्य और तत्काल की यह प्रक्रिया

पासपोर्ट दो तरह से बनते हैं, तत्काल और सामान्य। तत्काल पासपार्ट बनवाने के लिए पांच तरह के दस्तावेज एक नाम के होने चाहिए। इनमें आप आधार कार्ड, पैनकार्ड, अंकसूची, बैंक पासबुक, लाइसेंस, वोटर आईडी आदि जमा कर सकते हैं। वहीं सामान्य पासपोर्ट में तीन दस्तावेज देने होते हैं। इनमें आधार कार्ड, पैनकार्ड और 10वीं की अंकसूची दे सकते हैं। यदि आपने वर्तमान पता और स्थायी पता दोनों दर्ज किए हैं, तो दोनों के दस्तावेज देने होते हैं। दोनों पतों का सत्यापन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.