ताऊ-ताई की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने लगाई थी फांसी, प्रकरण दर्ज

Updated on 07-11-2024 01:48 PM
 भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में स्थित दुर्गानगर में 19 वर्षीय छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने नौ महीने की जांच के बाद युवती के ताऊ और ताई को आरोपित बनाया है। दोनों आरोपित पलक को घर के काम न करने पर प्रताड़ित करते थे। साथ ही उसे तरह-तरह के ताने देते थे, जिससे तंग आकर उसने इसी वर्ष फरवरी माह में खुदकुशी कर ली थी। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चूनाभट्टी थाना पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय पलक सोंधिया अपने ताऊ-ताई के साथ रहती थी। ताऊ आनंद सोंधिया चार इमली में काम करता है, जबकि उसकी ताई ममता सोंधिया बंगलों में खाना बनाने का काम करती है। उनके भी दो बच्चें हैं, जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

घर का सारा काम करवाते थे ताऊ-ताई

दोनों पति-पत्नी सुबह से काम पर जाते थे और घर का पूरा काम करने का दबाव पलक पर डालते थे। पलक स्कूल जाती थी और घर पर होमवर्क करती थी। ऐसे में कई बार वह जब घर के काम नहीं कर पाती थी, तो दोनों उसे मारते थे। यह प्रताड़ना वे युवती को बीते दो सालों से दे रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी की थी।

5 साल की उम्र में छोड़कर चले गए थे माता-पिता

एएसआई सुनील गुर्जर ने बताया कि पलक की मां गीता सोंधिया करीब 14 साल पहले दूसरी शादी करके उत्तर प्रदेश भाग गई थी। जबकि पिता उमेश सोंधिया ने भी कुछ दिनों बाद जबलपुर की एक महिला से शादी कर ली थी। उसका एक भाई भी था, जिसकी 2012 में एक हादसे में मौत हो गई थी।
इसके बाद से ही पलक अपने ताऊ-ताई के पास रहती थी। पुलिस जांच में छात्रा की सहेलियों और पड़ोसियों ने बताया कि पहले दोनों पलक को अच्छे से रखते थे। लेकिन बीते दो सालों से उनका व्यवहार बदल गया था। वे उस पर काम का बेहद दबाव बनाते थे। इससे वह काफी परेशान रहा करती थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.