सरदार पटेल की प्रेरणाओं से आज हम बाहरी और आंतरिक चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम : मोदी

Updated on 31-10-2021 07:37 PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से भारत आज सभी प्रकार की बाहरी और आंतरिक चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हो गया है। उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर एक वीडियो संदेश में कहा, सरदार पटेल चाहते थे कि भारत सशक्त और समावेशी देश बने। उन्होंने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि आज देश अपने प्राचीन मूल्यों के साथ विकास के मार्ग पर अग्रसर है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज उनकी प्रेरणा से ही भारत, बाहरी और आंतरिक सभी चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए अपने जीवन का हर पल समर्पित कर दिया और इसी वजह से वह इतिहास में ही नहीं, बल्कि देशवासियों के हृदय में बसते हैं।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे कार्यक्रमों आयोजनों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ एक भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि आदर्शों, संकल्पनाओं, सभ्यता-संस्कृति के उदार मानकों से परिपूर्ण राष्ट्र है। उन्होंने कहा धरती के जिस भू-भाग पर हम 130 करोड़ से अधिक भारतीय रहते हैं, वह हमारी आत्मा का, हमारे सपनों का, हमारी आकांक्षाओं का अखंड हिस्सा है। सैकड़ों वर्षों से भारतीय समाज में लोकतंत्र की जो मजबूत बुनियाद विकसित हुई है, उसने एक भारत की भावना को समृद्ध किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में देश ने दशकों पुराने अवांछित कानूनों से मुक्ति पाई है और राष्ट्रीय एकता को संजोने वाले आदर्शों को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर हो या पूर्वोत्तर या फिर हिमालय का कोई गांव, आज सभी प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। देश में हो रहा आधुनिक अवसंरचना का निर्माण देश में भौगोलिक और सांस्कृतिक दूरियों को मिटाने का काम कर रहा है। देश के लोगों को एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाने से पहले ही सौ बार सोचना पड़े तो फिर काम कैसे चलेगा?

जब देश के कोने-कोने में पहुंचने की आसानी होगी तभी लोगों के बीच दिलों की दूरियां भी कम होंगी और देश की एकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की इसी भावना को मजबूत करते हुए आज देश में सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक एकीकरण का महायज्ञ चल रहा है। उन्होंने कहा, जल, थल, नभ और अंतरिक्ष। हर मोर्चे पर भारत का सामर्थ्य और संकल्प अभूतपूर्व है। अपने हितों की सुरक्षा के लिए भारतआत्मनिर्भरताके नए मिशन पर चल पड़ा है।

सामूहिक एकता की भावना पर बल देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आजाद भारत के निर्माण में सबका प्रयास जितना प्रासंगिक था, उससे कहीं अधिक आजादी के इस अमृत काल में होने वाला है।

उन्होंने कहा आजादी का अमृत काल भारत के विकास की अभूतपूर्व गति के कठिन लक्ष्य को हासिल करने और सपनों के भारत के नवनिर्माण का काल है। ज्ञात हो कि भारती अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गया है और अमृत महोत्सव मना रहा है। यहां से आजादी के 100 साल तक के सफर को केंद्र सरकार ने अमृत काल का नाम दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के जिस स्वरूप की कल्पना की थी उसमें महिलाओं के लिए अवसर, दलित, वंचित, आदिवासी वनवासी सहित देश के प्रत्येक नागरिक को एक समान अनुभूति, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं में भेदभाव ना हो एक समान अधिकार हों, शामिल था।

उन्होंने कहा यही तो आज देश कर रहा है। इसी दिशा में नित नए लक्ष्य तय कर रहा है। यह सब हो रहा है क्योंकि आज देश के हर संकट में सब का प्रयास जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जब सबका प्रयास होता है, तो उससे क्या परिणाम आते हैं यह देश ने कोरोना महामारी के संकट के दौरान महसूस किया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयास का ही परिणाम है कि आज भारत निवेश का एक आकर्षक केंद्र बन गया है।

उन्होंने कहा सरकार के साथ-साथ जब समाज की शक्ति जुड़ जाए तो बड़े से बड़े संकल्पों की सिद्धि कठिन नहीं है। सब कुछ मुमकिन है। आत्मनिर्भर अभियान में देशवासियों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसान भी देश की नई आवश्यकताओं के अनुसार नई खेती और नई फसल को अपनाकर इसमें अपनी भागीदारी मजबूत कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.