परिवहन विभाग का तीन दिवसीय ’सुराज दिवस’ आज से’- ’आमजन की समस्याओं के निराकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम’

Updated on 27-09-2021 06:30 PM

सागर | राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में नवाचार के जरिये नित नए आयाम गढ़ रहा है। विभाग का प्रयास है कि प्रदेश की जनता को परिवहन से जुड़ी सेवाओं का लाभ सरलता और सहजता से मिलता रहे। इसी तरह के प्रयासों को अमलीजामा पहनाने की कड़ी में मध्यप्रदेश का परिवहन विभाग 27 सितंबर सेसुराज दिवसका आयोजन करेगा। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का मानना है कि आम जनता के लिए सुशासन सुनिश्चित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इन दिनोंसुराज पखवाड़ेका आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा 27 से 29 सितंबर तक तीन दिवसीयसुराज दिवसका आयोजन किया जा रहा है।सुराज दिवसके सफल आयोजन हेतु प्रदेश के परिवहन आयुक्त मुकेश जैन द्वारा सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों एवं चेकपोस्ट प्रभारियों के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। सुराज दिवस के तीन उक्त दिवसों में सभी परिवहन कार्यालयों में परिवहन अधिकारी अपने कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रकरणों के शिकायतकर्ताओं को व्यक्तिगत रुप से कार्यालय में बुलाकर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण दर्ज कराएंगे। सभी संभागीय परिवहन उपायुक्त को भी उक्तसुराज दिवसकार्यक्रम का दैनिक रूप से पर्यवेक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने आमजन के मध्य विभाग की पारदर्शी एवं सुशासन की छवि को और अधिक मजबूत बनाने हेतु प्रारंभ की गई परिवहन हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी जनता को उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया है।
’76 हजार से अधिक लर्निंग लाइसेंस बने
    परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने बताया कि विभाग द्वारा हाल ही में प्रारंभ की गई ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस योजना के तहत अब तक 94571 आवेदकों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है तथा 76292 आवेदक लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर चुके हैं। सूरज दिवस आयोजन के समय ऐसे आवेदकों की भी शिकायतों का निराकरण करने के लिए परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी भी तरह की कठिनाई रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.