भोपाल में बीडीए बाबू की पत्नी के लॉकर में भी मिला 'खजाना', सोने और हीरे की जूलरी मिली

Updated on 04-10-2024 11:56 AM
भोपाल: लोकायुक्त ने बीते दिनों बीडीए के बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। बीडीए बाबू तारकचंद्र के पकड़े जाने के बाद करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया था। बीडीए बाबू तारकचंद्र के पास भोपाल में कई जगहों पर मकान थे। साथ ही होटल और लॉज भी खोल रखा था। इसके बाद लॉकर खोलना था। बीडीए के बाबू का लॉकर खुल गया है। लॉकर से लाखों रुपए की जूलरी मिली है।

रिश्वत लेते हुए पकड़ाया था तारकचंद्र दास


बीडीए के आरोपित बाबू तारकचंद्र दास को पीछले माह रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। इसके बाद उनके निवास की तलाशी की गई थी। तलाशी में बैंक ऑफ़ बरोदा मालवीय नगर शाखा में संचालित लॉकर की चाभी जब्त की गई थी। तीन अक्टूबर 2024 को उस लॉकर को विधिवत तरीके से खोला गया है। साथ ही उसकी जांच की गई है।


करीब 45 लाख रुपए की जूलरी मिली


लॉकर खुलने के बाद उसमें रखे जेवरों का मूल्यांकन करवाया गया है। लॉकर में लगभग 44,80,000 रुपए मूल्य के सोने के आभूषण मिले हैं। प्रकरण की विवेचना में उक्त राशि की गणना को भी सम्मिलित करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है ।


करोड़पति निकला था बीडीए बाबू


भोपाल विकास प्राधिकरण में तैनात बीडीए के बाबू ने काली कमाई से अथाह दौलत कमाई है। बीडीए ऑफिस के सामने ही उसकी पत्नी का बड़ा फॉर्म था। घर खरीदने वालों को वह यही से पंजीयन के लिए दबाव बनाता था। उसकी संपत्ति को देखकर लोकायुक्त के अफसर हैरान थे। तारकचंद्र दास के घर में कई लग्जरी चीजें भी मिली थीं। इसके साथ ही उसने होटल भी खोल रहा था। एमपी नगर जैसे प्राइम लोकेशन में उसके पास दुकानें थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.