सत्ता के लिए दो फाड़ तालिबान, सुलह कराने पहुंचे पाक आईएसआई प्रमुख

Updated on 05-09-2021 07:58 PM
काबुल । अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा भले ही हो गया हो पर सत्ता को लेकर उसमें मतभेद पैदा हो गया है।  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख हामिद फैज शनिवार को काबुल पहुंच गए। अभी तक माना जा रहा था कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के पीछे पाकिस्तान की रणनीतियां काम कर रही थीं। फैज के पहुंचने से यह साफ होता दिख रहा है कि इस्लामाबाद नई सरकार में अपना दखल चाहता है और इसके लिए पुरजोर कोशिशें कर रहा है। वहीं, जनता के बीच इसे लेकर गुस्सा दिखने लगा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान चाहता है कि तालिबानी सरकार में अहम पद हक्कानी नेटवर्क को दिए जाएं। इसके जरिए वह अफगानिस्तान की सेना को नए सिरे से खड़ा करना चाहता है। वहीं, आम नागरिक पाकिस्तान की इस भूमिका से खुश नहीं हैं। तालिबान के खिलाफ देश में पहले से ही विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और इस बीच पाकिस्तान के दखल से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फैज के काबुल पहुंचने के पीछे एक बड़ा कारण यह है कि वह क्वेटा शूरा के मुल्ला याकूब, मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और हक्कानी नेटवर्क के बीच मतभेद खत्म करना चाहते हैं। दरअसल, तालिबान सरकार बनाने की कवायदों में लगा हुआ है लेकिन आपसी मतभेद के कारण सरकार का ऐलान बार-बार टलता जा रहा है। सरकार गठन की बातचीत जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है प्रमुख सरकारी पदों को लेकर तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के बीच तनाव बढ़ रहा है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि हक्कानी नेटवर्क के नेता अनस हक्कानी और खलील हक्कानी का तालिबान के नेता मुल्ला बरादर और मुल्ला याकूब के साथ झड़प भी हुई है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकी है। हक्कानी नेटवर्क सरकार में बड़ी हिस्सेदारी और रक्षा मंत्री का पद मांग रहा है, जबकि तालिबान इतना कुछ देने को तैयार नहीं है। हक्कानियों ने तालिबान को अफगानिस्तान पर कब्जा करने में मदद की और इस वक्त भी काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा हक्कानियों के हाथ में ही है। हक्कानी नेटवर्क और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के बीत गहरे संबंध हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.