स्मार्ट सिटी की योजनाओं को हर-हालत में समय-सीमा में पूर्ण करें : वन मंत्री डॉ. शाह

Updated on 28-09-2021 06:03 PM

भोपाल वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि स्मार्ट सिटी की विकास योजनाओं और जन-सुविधाओं के कार्यों को पूरा करने के लिए गति लाने के साथ-साथ इसकी निगरानी की जाना सुनिश्चित होना चाहिए। वन मंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शाह सतना में स्मार्ट सिटी, निर्माण कार्य एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने नगर-निगम द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना एवं संबल योजना की भी समीक्षा की।
मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि वे स्वयं स्मार्ट सिटी और नगर निगम के कार्यों की प्रत्येक माह अलग-अलग कार्य स्थल के स्पॉट पर जाकर समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में टेंडर और वर्क ऑडर जारी हो चुके हैं, उन एजेंसियों को ताकीद किया जाए कि हर हाल में नियत की गई समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना होगा। इसके साथ ही निर्माण और विकास कार्यों के लिए स्मार्ट सिटी के प्रभारी अधिकारी को मौके पर जाकर हर सप्ताह की कार्य प्रगति का वीडियों क्लिप बनाकर प्रस्तुत करना होगा। बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी सतना परियोजना में अब-तक 127 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत के विकास और सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट वर्क कम्प्लीट किए जा चुके हैं।
इस मौके पर सांसद गणेश सिंह, विधायक नागेन्द्र सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.