कॉलेजों में ऑफलाइन परीक्षा कराने को लेकर हंगामा

Updated on 23-11-2021 10:14 PM

भोपाल प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में  ऑफलाइन परीक्षा कराने के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय के फैसले का विरोध शुरु हो गया है।  छात्रों का कहना है की जब पूरे सेमेस्टर की पढ़ाई एवं क्लासेस ऑनलाइन मोड मे लगाई गई है और बाकी सारे मिड टर्म एग्जाम भी ऑनलाइन ही आयोजित किए गए हैं तो सिर्फ मुख्य परीक्षा ऑफलाइन करवाना कहीं से कहीं तक तर्क संगत नहीं है।

इसको लेके भोपाल एनएसयूआई द्वारा तकनीकी विश्व विद्यालय राजीव गांधी प्रौदुकिकी विश्व विद्यालय में जमकर हंगामा एवं विरोध किया गया भोपाल एनएसयूआई महासचिव अदित्य सोनी ने बतायाकि आरजीपीवी मे पूरे सेमेस्टर मे सभी कक्षा एवम क्लासेस ऑनलाइन आयोजित किए गए तो सिर्फ मुख्य परीक्षा ऑफलाइन आयोजित करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के समान है

एनएसयूआई ने अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर आरजीपीवी मे हंगामा किया, रजीपीवी के किसी भी जिम्मेदार पद अधिकारी के विश्व विद्यालय मे उपस्थित ना होने पर आरजीपीवी परीक्षा निरंतक के कक्ष के बाहर बैठ नारे बाजी कर धरना दिया गया। बाद में आनन फानन मे अपर कुलसचिव द्वारा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को आश्वासन देकर वहां धरना खत्म कराया गया एवं एनएसयूआई ने कुलपति के नाम ज्ञापन देके अपनी मांगों पर जल्द कार्यवाही करने की मांग करी है

 एनएसयूआइ प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर ने बताया कि छात्रों को पूरे सेमेस्टर माह जून से ऑनलाइन ही पढ़ाई करवाई गई , और कहीं कहीं तो उनका सिलेब्स भी आधा अधुरा पूरा करवाया गया, और परीक्षा के 15 दीन पूर्व सरकार ने आफलाइन एग्जाम का तागलुकी फरमान जारी कर दिया,

जबकी कॉलेजों के हॉस्टल जो पिछले कई माह से कोविड सेंटर हुआ करते थे उनमें सुविधाओ को वापिस सही तरह से स्थापित तक नहीं किया गया है मालूम होकिउच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय द्वारा सत्र दिसंबर 2021 की परीक्षा ऑफलाइन पेन पेपर मोड मे कराने का आदेश जारी कर दिया गया है, इसको लेके विभिन्न विश्वविद्यालयों एवम कॉलेजों द्वारा समय सारणी भी जारी कर दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.