डायवर्सन हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया का करें उपयोग, शुल्क का भुगतान भी होगा ऑनलाइन

Updated on 04-10-2021 11:27 PM

भोपाल मध्य प्रदेश भू-राजस्य संहिता (भू-राजस्व का निर्धारण तथा पुनर्निर्धारण नियम 2018) अंतर्गत डायवर्सन (व्यपवर्तन) के संबंध में प्राप्त निर्देशानुसार सूचित किया गया है की डायवर्सन (व्यपवर्तन) हेतु ऑफलाइन प्रक्रिया में संशोधन करते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया लागू की गई है। जिसके अंतर्गत डायवर्सन (व्यपवर्तन) की सूचना हेतु आवेदन शासन की वेबसाइट https://mpbhulekh.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते है तथा निर्धारित शुल्क का भुगतान भी वेब साइट के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग के साधनों का उपयोग कर जमा किया जा सकता है। 

   पोर्टल पर उपलब्ध ’’डायवर्सन ऑनलाइन प्रक्रिया’’ मैन्युअल में दर्शित प्रक्रिया का पालन करना होगा। उक्त प्रक्रिया हेतु किसी भी अधिकारी/कर्मचारी/अथवा अन्य किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को ऑफलाइन आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है। नियमानुसार डायवर्सन से आशय भू.राजस्व के पुनर्निर्धारण से है। व्यवहारिक रूप से प्रत्येक भूमि भूखंड का भू.राजस्व उसके उपयोग के अनुसार निर्धारित है जब किसी भूमि/खण्ड के उपयोग में परिवर्तन किया जाता है तो इसका आशय व्यपवर्तन या डायवर्सन होता है, जैसे कृषि से आवासीय, आवासीय से व्यावसायिक तथा कृषि से व्यावसायिक आदि। पोर्टल पर लॉगिन करने के पश्चात, डैशबोर्ड परदर सूची/रेट स्पेज उपलब्ध है। उपयोगकर्तादर सूचीपर क्लिक कर दरों को देख सकते है एवं पोर्टल पर डायवर्सन हेतु आवश्यक जानकारी की प्रविष्ट करने पर सिस्टम अनुसार गणना कर देय राशि की जानकारी मिल जाती है। 

   ऑनलाइन आवेदन जमा करने हेतु सर्व प्रथम https://mpbhulekh.gov.in पर "Register as a public user"के विकल्प के माध्यम से पंजीयन करना होगा जिसके पश्चात आपको यूजर आइ.डी. एवं पासवर्ड उपलब्ध होगा जिसका उपयोग कर लॉगिन करने के पश्चात व्यपवर्तन सूचना विकल्प का चयन कर आवेदन दर्ज किया जा सकता है।

उपरोक्तानुसार पूर्व में किए गए डायवर्सन (व्यपवर्तन) हेतु पटवारी लॉगिन के माध्यम से उन्हे अभिलेख में दर्ज किए जाने का प्रावधान किया गया है। अतः पूर्व में किए गए पुराने डायवर्सन (व्यपवर्तन) हेतु पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व में किए गए डायवर्सन के शुल्क भुगतान भी ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा किया जा सकता है, उक्त कार्य हेतु तहसील कार्यालय में जाकर रसीद कटवाने की आवश्यकता नहीं है।व्यपवर्तन से सम्बंधित समस्यायों के निराकरण के लिये टोल फ्री नंबर 1800 233 6763 पर संपर्क किया सकता है तथा https://mpbhulekh.gov.in/ पोर्टल पर ग्रीवेंस सेक्शन में शिकायत भी दर्ज की जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.