विकास साबू को नान मुधलवन (मैं प्रथम) में मिला सम्मान

Updated on 23-10-2024 06:22 PM

सेलम, (तमिलनाडु)– साबू ट्रेड, सेलम के निर्देशक और खाद्य उद्योग के अग्रणी नाम विकास साबु को तमिलनाडु सरकार द्वारा शुरू की गई नान मुधलवन (मैं प्रथम) कार्यक्रम में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को खाद्य उद्योग संबंधित तकनीकी शोध कौशल से परिचय कराना है।

श्री साबु को रेयरमाइंड्स द्वारा नवीनतम स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन करने के लिए एक पैनलिस्ट और जज के रूप में आमंत्रित किया गया । खाद्य उद्योग के बारे में उनके व्यापक अनुभव और गहरी समझ ने उन्हें इस पहल के लिए एक मूल्यवान सलाहकार बना दिया। मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान, श्री साबु ने छात्रों के साथ सहजता से बातचीत की, व्यावहारिक बातें बताई और अपना मार्गदर्शन दिया । छात्रों और साथी पैनलिस्टस ने उनके अंदरुनी समझ की तारीफ़ की।

श्री साबु ने छात्रों को सलाह दी कि वे विकास की मानसिकता अपनाएँ, दूसरों के साथ सम्मान से पेश आएँ, अपने जुनून का पालन करें, सदैव जिज्ञासु बने रहें, अपने कार्यों की जिम्मेदारी लें और उन चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करें जिन्हें वे अपने आप कर सकते हैं। उनकी सलाह और मार्गदर्शन को वैश्विक अर्थव्यवस्था में सफलता के लिए छात्रों को तैयार करने और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सहायक माना जाता है।

नान मुधलवन (मैं प्रथम) में दो चरण थे: पहला ऑनलाइन हैकाथॉन और दूसरा पेरियार विश्वविद्यालय में फाइनल इवेंट। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने खाद्य विश्लेषण से संबंधित अपने नवीनतम अनुसंधान प्रदर्शित किये और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

श्री साबु को पेरियार विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में उनके तीन साल के कार्यकाल के लिए  संकाय द्वारा एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.